UP में इमामुद्दीन की पत्नी ने 50 साल की उम्र में 14वें बच्चे को दिया जन्म

 हापुड़

उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 50 साल की मुस्लिम महिला ने 14वें बच्चे को जन्म दिया है. महिला के सबसे बड़े बेटे की उम्र 22 वर्ष है जबकि वहीं सबसे छोटे बच्चे की उम्र 3 साल है. 14वें बच्चे के जन्म की पूरे क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है. महिला के परिजनों ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं.

हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली इलाके के मोहल्ला बजरंगपुरी के रहने वाले इमामुद्दीन के घर एक बार फिर बच्चे की किलकारी गूंजी है. इमामुद्दीन की पत्नी गुड़िया ने 14वें बच्चे को जन्म दिया है.

इमामुद्दीन ने बताया कि गुरुवार को प्रसव पीड़ा के बाद उनकी पत्नी को पिलखुवा के सरकारी सीएचसी अस्पताल ले जाया गया था, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए गुड़िया को हापुड के जिला अस्पताल रेफर कर दिया था. गुड़िया को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि इस दौरान उसने अस्पताल के गेट पर ही सरकारी एंबुलेंस में एक लड़की को जन्म दिया है.

इसके बाद अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारियों और डॉक्टरों ने गुड़िया को स्ट्रेचर पर लेटाकर एंबुलेंस से उतारकर भर्ती कराया और उसका इलाज किया. इसके अलगे दिन जच्चा बच्चा दोनों को डॉक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया.

जिला अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हेमलता ने बताया, "गर्भवती महिला को लेबर पेन के साथ एंबुलेंस में लाया गया था. बच्चा आधा बाहर आ चुका था. हमने तुरंत अस्पताल में डिलीवरी पूरी की. जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है. यह उनकी 14वीं संतान है, जो एक लड़की है."

प्रसूता गुड़िया के 22 साल के सबसे बड़े बेटे ने बताया, "अब हम 11 भाई-बहन हैं. तीन बच्चों की पहले मृत्यु हो चुकी है. कुल 14 बच्चे हुए हैं. सबसे छोटे भाई की उम्र 3 साल है."  

बेटे ने कहा कि डिलीवरी के दौरान वह अपनी मां के साथ अस्पताल में मौजूद था. गुड़िया के बच्चों की डिलीवरी में एक साल का अंतर भी नहीं है, जो इस मामले को और भी चर्चा का विषय बनाता है.

इस घटना की पूरे इलाके में जमकर चर्चा हो रही है. एक तरफ सरकार 'हम दो और हमारे दो' का नारा दे रही हैं. तो वहीं दूसरी ओर इस मामले ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है. स्थानीय लोगों में इसे लेकर आश्चर्य और बहस छिड़ गई है. जिला प्रशासन ने अभी इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति