मां विजयासन देवी मंदिर मंदिर में रोपवे के ऊपर बैठे दिखे लोग, संचालक बोला- रूटीन चेकिंग कर रहे थे कर्मचारी

 बुधनी
 मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में प्रसिद्ध मां विजयासन देवी मंदिर (Famous Mother Vijayasan Devi) सलकनपुर (Salkanpur) में नवरात्रि के दौरान सुरक्षा नियमों की अनदेखी का एक वीडियो (video of ignorance) सामने आया है। जो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो (Viral Video) में रोपवे ट्राली के ऊपर दो लोग बैठे हुए नजर आए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोग रोपवे के ऊपर बैठे नजर आ रहे हैं। ऐसे में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जब पुलिस ने मामले में पूछताछ की तो रोपवे संचालक ने बताया कि रोपवे पर बैठे उनके ही कर्मचारी हैं। जो रोपवे की रूटीन चेकिंग कर रहे थे। लेकिन सवाल तो ये हैं कि यह मेंटेनेंस कर्मचारी है तो जीवन रक्षक उपकरण क्यों नहीं पहने गए।

बुधनी के एसडीओपी रवि शर्मा ने इस मामले की पुष्टि की है। रोपवे संचालक ने पुलिस को बताया कि ये उनके कर्मचारी थे, जो रोपवे की रूटीन चेकिंग कर रहे थे। हालांकि, पुलिस ने इस पर आपत्ति जताई क्योंकि कर्मचारी बिना सुरक्षा उपकरण और हेलमेट के रोपवे पर बैठे थे।

पुलिस ने रोपवे संचालक को दी चेतावनी नवरात्रि के इस पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए तीन मार्ग हैं – सड़क मार्ग, सीढ़ी मार्ग और रोपवे। पुलिस ने रोपवे संचालक को कड़ी चेतावनी दी है। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में कोई भी कर्मचारी बिना सुरक्षा उपकरणों के रोपवे पर न बैठे।

हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। ऐसे में सड़क मार्ग, सीढ़ी मार्ग और रोपवे ये तीन मार्ग के माध्यम से भक्त मंदिर पहुंचते हैं। ऐसे अब ये वीडियो सामने आया है। जिसने भक्तों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति