काजल पिसल ने तोड़ी चुप्पी बोली -‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन नहीं बनेंगी

मुंबई

सब टीवी के कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों नई दयाबेन की खबरों की वजह से सुर्खियों में हैं. हाल ही में खबर आई कि इस पॉपुलर कॉमेडी शो के मेकर्स नई दयाबेन को खोजना शुरू कर चुके हैं और इसके लिए ऑडिशन भी शुरू हो गए हैं. इसी हफ्ते इस खबर पर अपडेट आई कि मेकर्स को नई दयाबेन मिल चुकी है और सेट पर मॉक शूट भी शुरू हो चुका है. इसी के साथ इस रोल के लिए काजल पिसल का नाम सामने आने लगा. कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि काजल पिसल अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नई दयाबेन बनकर लोगों को एंटरटेन करती दिखेंगी. अब काजल पिसल ने इस खबर को फेक बता दिया है.

नई दयाबेन नहीं हनेंगी काजल पिसल
बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा से जैसे ही काजल पिसल का नाम जुड़ा, वैसे ही सोशल मीडिया पर दयाबेन के रुप में उनकी कुछ तस्वीरें वायरल होने लगीं. अब अफवाहों पर रिएक्ट कर एक्ट्रेस ने क्लियर किया है कि ये खबर झूठी है और जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं वो काफी पुरानी हैं. एक्ट्रेस ने कहा है कि इन खबरों में किसी भी तरह की सच्चाई नहीं है. जूम को दिए गए इंटरव्यू में काजल ने बताया है, 'मैं झनक में ऑलरेडी काम कर रही हूं तो ये सरासर गलत ही है. हां मैंने साल 2022 में दयाबेन के लिए ऑडिशन दिया था और उस समय की फोटोज अब सामने आ रही हैं लेकिन अभी के लिए मैं कन्फर्म करती हूं कि ये फेक न्यूज है.'

दिशा वकानी की नहीं होगी वापसी
बात की जाए दिशा वकानी की तो दयाबेन के रुप में उन्होंने लोगों को खूब एंटरेटेन किया. शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने दिशा को इस शो में वापस लाने के लिए कई बार कोशिश की लेकिन वो नाकाम ही रहें. दरअसल दिशा ने प्रेग्नेंसी के बाद ब्रेक लिया था और तभी से मेकर्स ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में उनके किरदार को कुछ दिन के लिए नहीं दिखाया. कुछ समय बीते जाने के बाद भी एक्ट्रेस ने शो में लौटने का मन नहीं बनाया ऐसे में मेकर्स ने नई दयाबेन की तलाश में ऑडिशन लेने शुरू कर दिए. 

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति