इन चीजों का करें दान भगवान गणेश होंगे प्रसन्न

हिंदू धर्म में भगवान गणेश प्रथम पुज्य माने जाते हैं. भगवान गणेश को हिंदू धर्म में चतुर्थी तिथि समर्पित की गई है. हर माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है, जबकि माह में पड़ने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि विनायक चतुर्थी कहलाती है. विनायक चतुर्थी के दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा और व्रत किया जाता है.

हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत करने घर में खुशहाली बनी रहती है. जीवन के सारे दुख और कष्ट दूर हो जाते हैं. इस दिन पूजा और व्रत के साथ-साथ दान का भी बहुत महत्व है. मान्यता है कि इस दिन दान करने से विघ्नहर्ता भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं. इस दिन दान करने से पुण्य और मोक्ष की प्राप्ति होती है. जीवन की सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए.

कल है विनायक चतुर्थी का व्रत
हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की कल 1 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 42 मिनट पर हो शुरू हो रही है. जाएगी. वहीं इस तिथि का समापन 2 अप्रैल को देर रात 2 बजकर 32 मिनट पर हो जाएगा. हिंदू धर्म उदया तिथि मान्य होती है. ऐसे में 1 अप्रैल यानी कल विनायक चतुर्थी रहेगी. कल ही इसका व्रत रखा जाएगा. भगवान गणेश का पूजन किया जाएगा.

विनायक चतुर्थी पर इन चीजों का करें दान
    विनायक चतुर्थी के दिन फलों और मिठाई का दान करें. इस दिन फलों और मिठाई का दान करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं. जीवन में संबंध अच्छे होते हैं.
    इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को धन और वस्त्रों का दान करें. आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है.
    धन और वस्त्रों का दान करने पुण्य प्राप्त होता है. जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं.
    इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न का दान करें. इस दिन अन्न का दान करने से घर में अन्न का भंडार भरा रहता है.
    भगवान गणेश को मोदक बहुत प्रिय हैं. ऐसे में इस दिन प्रसाद के रूप में मोदक वितरित करने चाहिए.

  • admin

    Related Posts

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। मान्यता है कि एकादशी के दिन विधि-विधान से…

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है. जब प्रदोष व्रत शुक्रवार के दिन पड़ता है, तो इसे शुक्र प्रदोष कहा जाता है. यह व्रत न केवल भगवान शिव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति