15 साल के लड़के ने कार से 2 साल की बच्ची को कुचला

नई दिल्ली

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में गली में खेल रही 2 साल की बच्ची को कार से कुचलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। कार एक पड़ोसी की थी, जिसे 15 साल का नाबालिग चला रहा था। यह घटना रविवार शाम को करीब सवा छह बजे पहाड़गंज के राम नगर में हुई। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़के के पिता पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की कार जब्त कर ली गई है।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हुंडई वेन्यू कार 15 साल का एक लड़का चला रहा था। यह दुर्घटना रविवार को उस वक्त हुई जब बच्ची अपने घर के बाहर गली में खेल रही थी। घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कार को धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए दिखाया गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नाबालिग ने बच्ची अनाबिया से लगभग एक मीटर दूर गाड़ी को रोकता है। इसके बाद अचानक कार चल देती है।

ऐसा लगता है कि कार चला रहे नाबालिग लड़के को इस बात का अंदाजा नहीं होता है कि बच्ची सड़क पर ही है। कार आगे बढ़ती है और बच्ची को कुचलते हुए आगे बढ़ जाती है। आसपास खड़े लोग कार की ओर दौड़ते हैं तो लड़का कार पीछे करता है। इसके बाद लोग बच्ची को पहिये के नीचे से निकालते हैं। बच्ची को अस्पताल ले जाया जाता है जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद बच्ची के घर में ईद की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी लड़का पीड़ित परिवार का पड़ोसी है। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 281 (तेज गति से वाहन चलाना) और 106(1) (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अस्पताल से ही पुलिस को घटना की सूचना मिली। पोस्टमार्टम के बाद बच्ची की डेड बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है। पुलिस ने एसयूवी को जब्त कर लिया है। पंकज का प्लाईवुड का कारोबार है। वहीं 15  साल का नाबालिग कक्षा 11 का छात्र है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति