मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने युवा प्रतिभाओं की खोज के लिए स्काउट्स की तारीफ की

नई दिल्ली
मुंबई इंडियंस के टीम के कई युवा खिलाड़ी इस सीजन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। केकेआर के खिलाफ बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार ने डेब्यू करते हुए चार विकेट चटकाए। अश्विनी मैन ऑफ द मैच भी बने। इससे पहले स्पिनर विग्नेश पुथुर ने सीएसके के खिलाफ डेब्यू मैच में यादगार प्रदर्शन किया था। केकेआर के खिलाफ जीत के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने युवा प्रतिभाओं की खोज के लिए स्काउट्स की तारीफ की है। इस बात को लेकर हार्दिक पांड्या के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खुल गया है। लोग पांड्या को उनका 2022 का बयान याद दिला रहे हैं।

हार्दिक पांड्या ने क्या कहा था
साल 2022 में हार्दिक पांड्या मुंबई को छोड़कर गुजरात टाइटंस से जुड़े थे। इसके बाद उन्होंने मुंबई इंडियंस के स्काउटिंग सिस्टम की काफी आलोचना की थी। पांड्या ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मुंबई इंडियंस आईपीएल के लिए खिलाड़ियों को स्काउट नहीं करती है। इसके बदले वह बेस्ट प्लेयर्स को खरीदती है जो उसे मैच जीतने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, पांड्या ने एमआई की तुलना चेन्नई सुपर किंग्स से भी की थी। उन्होंने कहा था कि सीएसके ने टैलेंटेड खिलाड़ियों को खरीदा और उन्हें अपने ड्रेसिंग रूम में सकारात्मक माहौल देकर मैच विजेता बनाया। पांड्या ने कहा था कि दो तरह की सफल टीमें हैं। एक है जो बेस्ट खिलाड़ियों को खरीदती है, जो मेरे ख्याल से मुंबई इंडियंस है। वहीं, दूसरी सीएसके टाइप टीम है जिनके लिए मायने नहीं रखता कि खिलाड़ी कौन है। वह उनसे बेस्ट निकलवा लेती है। यह मेरे लिए ज्यादा प्रेरणादायक है।

फैन्स ने उठाया सवाल
अब आईपीएल में इस सीजन का अपना पहला मैच जीतने के बाद हार्दिक पांड्या के सुर बदले हुए नजर आ हैं। केकेआर के खिलाफ मैच के बाद उन्होंने कहाकि यह स्काउट्स की देन है। मुंबई इंडियंस के सभी स्काउट्स देश के दूर-दराज क्षेत्रों में जाते हैं और युवाओं को चुनते हैं। इसी बात को लेकर फैन्स ने हार्दिक पांड्या को सुना डाला है। फैन्स ने पांड्या की सिन्सियारिटी पर भी सवाल उठाया है। साथ ही कहा है कि क्या महज तीन साल में ही उन्होंने अपना नजरिया बदल लिया।

खुद हार्दिक भी स्काउट सिस्टम की देन
यह भी दिलचस्प है कि खुद हार्दिक पांड्या और उनके बड़े भाई क्रुणाल पांड्या मुंबई इंडियंस के स्कॉउटिंग सिस्टम की देन हैं। हार्दिक ने मुंबई इंडियंस के साथ रहते हुए चार बार आईपीएल खिताब जीता है। इसके बाद वो गुजरात टाइटंस के कप्तान बने और वहां पर टीम को 2022 में पहली बार ट्रॉफी जिताई। मुंबई इंडियंस के पास स्काउट्स का बेहतरीन रिकॉर्ड है। वहां पर जसप्रीत बुमराह, पांड्या भाई, रमनदीप सिंह और तिलक वर्मा जैसे नाम इसी स्काउट सिस्टम से निकले हैं।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति