जनपद पंचायत सभागार में जल गंगा अभियान को लेकर आयोजित हुई बैठक

राजनगर
राजनगर जनपद पंचायत सभागार में आज जल गंगा अभियान को लेकर समस्त विभागों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रेम बाई कुशवाहा ने की। इस बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक आदरणीय अरविंद पटेरिया जी उपस्थित रहे, माननीय विधायक जी ने जल गंगा अभियान को जन आंदोलन में परिवर्तित कर लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। इस बैठक के पश्चात जनपद सभा कक्ष में उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा एक देश एक चुनाव को लेकर प्रस्ताव भी पारित किया गया । प्रस्ताव पटल पर रखने के पूर्व एक देश एक चुनाव अभियान के जिला सह संयोजक श्याम बाबू त्रिवेदी ने इसकी प्रस्तावना रखी तत्पश्चात माननीय विधायक जी ने एक देश एक चुनाव विषय को लेकर अपने उद्बोधन में उपस्थित प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन किया तथा उन्हें एक देश एक चुनाव के संबंध में समाज को जागरूक करने के लिए भी कहा गया। जनपद अध्यक्ष प्रेम कुशवाहा ने प्रस्ताव रखा जिसका जनपद उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र अवस्थी ने प्रस्ताव का समर्थन किया। तत्पश्चात सभागार में उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा टेबल थपथपाकर ध्वनि में से प्रस्ताव पारित किया गया।
इस अवसर पर राजनगर अनुविभागीय अधिकारी तथा तहसीलदार के अलावा जनपद सीईओ राकेश शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति