वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम में बड़े बदलाव, ब्रैथवेट ने टेस्ट कप्तानी छोड़ी, इस प्लेयर को टी20 की कमान

एंटीगुआ
क्रिकेट वेस्टइंडीज बोर्ड ने एकदिवसीय टीम के कप्तान के रूप में जहां शाई होप को टी-20 प्रारूप की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं टेस्ट कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने लंबे प्रारूप में कप्तानी छोड़ दी है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने सोमवार को टीम के कप्तान को लेकर बदलाव की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए ब्रैथवेट के उत्तराधिकारी की नियुक्ति नहीं की है।

एकदिवसीय कप्तान शाई होप को टी-20 टीम की जिम्मेदारी दी गई है। वह रोवमैन पॉवेल की जगह लेंगे। ब्रैथवेट को 2021 में टेस्ट कप्तान बनाया गया था। उनके नेतृत्व में वेस्टइंडीज ने 2024 में 27 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की। गाबा में एक यादगार जीत दर्ज की। इस साल की शुरुआत में ब्रैथवेट ने वेस्टइंडीज को पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत दिलाकर आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023/25 अभियान का समापन किया।

वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डेरेन सैमी ने कहा कि पिछले 18 महीनों में एकदिवसीय मैचों में शाई होप की सफलता को देखते हुए उन्हें टी-20 का कप्तान बनाना वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए एक अच्छे बदलाव का संकेत हैं। होप जून में आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर टी-20 कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व करेंगे। इस सीरीज में तीन टी-20 मैच खेलें जाएंगे।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति