विदेशी मूवी की कॉपी है ‘लापता लेडीज’? हूबहू मिलते हैं सीन, किरण राव के पीछे पड़े ट्रोल्स

किरण राव के डायरेक्शन में बनी फिल्म लापता लेडीज को 2024 की बेस्ट फिल्मों में गिना गया. नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और रवि किशन की ये मूवी जिसने भी देखी वो इसका फैन बन गया. इसे इंडिया की तरफ से 97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भी भेजा गया था. फिल्म को लेकर किरण ने खूब वाहवाही बटोरी. लेकिन अब अचानक ऐसा कुछ हुआ है, जिसकी वजह से ट्रोल्स उनके पीछे पड़ गए हैं.

किरण राव ने विदेशी फिल्म को किया कॉपी?
इंटरनेट पर दावा किया जा रहा है कि लापता लेडीज ऑरिजनल मूवी नहीं है. किरण राव ने इसका कंटेंट 2019 में आई अरबी फिल्म 'बुर्का सिटी' से चुराकर बनाया है. सोशल मीडिया पर दोनों फिल्मों के हूबहू मिलते जुलते सीन्स के कोलाज वायरल हो रहे हैं. इससे मालूम चलता है कि दोनों ही फिल्मों का एक ही थीम है. जहां शादी के बाद दू्ल्हा अपनी दुल्हन को खोजने निकला है. उसकी पत्नी बुर्के की वजह से किसी दूसरी महिला से रिप्लेस हो जाती है. अरबी मूवी में दुल्हन ने बुर्का पहना है. वहीं किरण राव ने अपनी फिल्म की दुल्हन को घूंघट कराया है.

ट्रोल हो रहीं किरण राव
वीडियो देखने के बाद लोग किरण राव को ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- कैसे किरण ने बुर्के को घूंघट से बदल दिया. शर्मनाक तरीके से बुर्का सिटी को कॉपी किया है. ये दुखद है. दूसरे ने कहा- बॉलीवुड से और उम्मीद ही क्या जा सकती है. ये इंडस्ट्री चोरी पर ही चल रही है. हर दूसरी फिल्म का कंटेट कॉपी होता है. यूजर ने लिखा- किरण ने लापता लेडीज सेम थीम के साथ बनाई, बस बुर्का को घूंघट से रिप्लेस कर दिया. रवि किशन के पुलिस स्टेशन वाले सीन भी इंस्पायर्ड हैं.

इससे पहले जब लापता लेडीज रिलीज हुई थी, तब कई ने दावा किया था कि ये मूवी शॉर्ट फिल्म 'घूंघट के पट खोल' की अनऑफिशियल रीमेक है. इसके डायरेक्टर अनंत महादेवन ने भी दोनों फिल्मों में समानता होने की बात कबूली था. जबकि किरण ने कहा था कि उन्होंने महादेवन की शॉर्ट फिल्म नहीं देखी है.

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति