प्रतिष्ठित पुरोहितों की मौजूदगी में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के गद्दी उत्सव का कार्यक्रम शुरू

उदयपुर

उदयपुर के राजमहल में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के गद्दी उत्सव का कार्यक्रम पूरे शाही अंदाज में सिटी पैलेस में प्रारंभ हो चुका है। उत्सव का शुभारंभ नौ चौकी महल के बाहर स्थित राय आंगन में हुआ, जो मेवाड़ राजपरिवार के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है। परंपरा के अनुसार यही वह स्थान है, जहां बरसों से मेवाड़ के नए महाराणाओं का राजतिलक किया जाता रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडितों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ अनुष्ठान के साथ हुई। गद्दी उत्सव की रस्मों को निभाने के लिए विशेष रूप से प्रतिष्ठित पुरोहितों को आमंत्रित किया गया है, जो पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजन संपन्न करा रहे हैं। आयोजन शुरू होने के कुछ ही देर में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ यज्ञ पांडाल में पहुंचे, जहां उन्होंने सफेद रंग के शाही वस्त्र धारण कर विधिवत अनुष्ठान में भाग लिया।

धूणी के सामने होगा गद्दी पर विराजने का आयोजन
सिटी पैलेस के राय आंगन में स्थित धूणी के सामने गद्दी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इतिहास के अनुसार यह धूणी महाराणा उदयसिंह के समय से चली आ रही है। कहा जाता है कि साधु प्रेम गिरि महाराज ने महाराणा उदयसिंह को उदयपुर को राजधानी बनाने का आशीर्वाद दिया था और उनके निर्देश पर इसी स्थान पर सिटी पैलेस की नींव रखी गई थी। गद्दी पर विराजने की यह ऐतिहासिक परंपरा मेवाड़ के कुलगुरु डॉ. वागीश कुमार गोस्वामी द्वारा संपन्न कराई जाएगी।

गद्दी उत्सव में भाग लेने के लिए राजपरिवार के सदस्य, वीवीआईपी मेहमान और साधु-संत सिटी पैलेस पहुंच चुके हैं। कुलगुरु की अगुवाई में शाही परिवार के सदस्य परंपराओं का निर्वहन कर रहे हैं। गद्दी उत्सव से संबंधित और अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति