आज विराट कोहली के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा, 13 हजार रन पूरा करने के करीब

नई दिल्ली
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलरु के स्टार बल्लेबाज विराट कहोली आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अपने पहले ही मैच में नाबाद 59 रन की पारी खेली थी और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी जारी फॉर्म को देखते हुए फैंस को उम्मीद है कि अनुभवी बल्लेबाज टूर्नामेंट के आगे के मैचों में भी अच्छा प्रदर्शन करेगा। आरसीबी ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं। आरसीबी की टीम अपना तीसरा मुकाबला बुधवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। इस मैच के दौरान विराट कोहली के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा।

टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दिग्गज क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 2005 से 2022 तक 463 मैचों में 14562 रन बनाए हैं। उन्होंने 22 शतक भी लगाए हैं। टी20 क्रिकेट में 13 हजार या उससे अधिक रन सिर्फ चार बल्लेबाजों ने बनाए हैं, इस लिस्ट में आज विराट कोहली का नाम भी जुड़ सकता है। कोहली को टी20 क्रिकेट में 13 हजार रन पूरा करने के लिए सिर्फ 24 रन चाहिए।

विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में 2007 से अभी तक 401 मैचों में 12976 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने नौ शतक और 98 अर्धशतक लगाए हैं। वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं। उनके आगे कीरोन पोलार्ड (13537), शोएब मलिक (13557), एलेक्स हेल्स (13610) और क्रिस गेल (14562) हैं।

विराट कोहली वनडे में सबसे तेज 10 हजार रन पूरा करने वाले बल्लेबाज हैं। इसके अलावा टी20 और टेस्ट में उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड हैं। एक समय कोहली टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे। उन्होंने पिछले साल खेल के सबसे छोट प्रारूप से संन्यास ले लिया था। उन्होंने 125 मैचों में 4188 रन बनाए थे। विराट आईपीएल के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं और टी20 लीग में 8000 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति