पुरानी जान पहचान का फायदा उठाकर इंस्पेक्टर ने होटल संचालिका के साथ किया ‘गंदा काम’

भोपाल
मध्यप्रदेश पुलिस के एक इंस्पेक्टर यानि टीआई ने एक महिला की थकान उतारने के नाम पर उसे नशीली गोली खिला दी। और उसके साथ मौके का फायद उठाकर खुद 'गंदा काम' करके अपनी थकान मिटाने लगा। भोपाल के महिला पुलिस थाने में इस टीआई पर एफआईआर दर्ज हो गई है। पूरा मामला झाबुआ जिले में तैनात पुलिस निरीक्षक राजकुमार कुंसारिया से जुड़ा है। वह भोपाल के अयोध्यानगर थाने में टीआई रह चुका है, लेकिन विवाद के चलते उसका तबादला झाबुआ में कर दिया गया था।

टीआई के खिलाफ 32 वर्षीय एक होटल संचालिका ने शिकायत की थी। शिकायत में बताया है कि टीआई कुंसारिया ने वर्ष 2019 में नशीली देवा देकर पहली बार उनसे रिश्ते कायम किए। उसके बाद शादी का झांसा देकर 2023 तक इसी तरह गंदा काम किया।
पुराने परिचित थे दोनों

युवती ने शिकायत में बताया कि इंस्पेक्टर राजकुमार कुंसारिया उसके पुराने परिचित थे। वह काफी सालों बाद एक दिन अचानक मिले। इसी दौरान 23 अगस्त 2019 को उन्होंने अपने जन्मदिन पर घर बुलाया था। टीआई ने कहा कि आप काफी काम कर थका जाती होगी, इसलिए एक टेबेलेट खा लो, आराम मिल जाएगा। महिला ने जैसे ही टेबलेट खाई उसका दिमाग घूमने लगा, फिर कुछ याद नहीं रहा।
शादी का भरोसा फिर इनकार

इसी मौके का फायदा उठाकर राजकुमार ने उनके साथ रिश्ते कायम किए। महिला ने विरोध किया तो आरोपी टीआई ने उनको शादी करने का भरोसा दिया। उसके बाद से उसने कई सालों तक दोनों के बीच यह काम चलता रहा। जब टीआई का मन भर गया तो मार्च 2023 को उसने शादी से इनकार कर दिया।
टीआई कर चुके शिकायत

करीब एक साल पहले टीआई राजकुमार कुंसारिया की शिकायत पर एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। टीआई ने कहा था कि महिला ने उनसे 3 लाख रुपए ऐंठे थे, लेकिन अब उनपर ही एफआईआर हो गई।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति