मूवी ट्रेलर के नाम पर फर्जी वीडियो डालने वाले चैनलों पर Youtube का सख्त एक्‍शन

नई दिल्ली

Youtube की तरफ से पॉलिसी को लेकर सख्ती बरती जा रही है। यूट्यूब की तरफ से लगातार इसको लेकर कदम उठाए जा रहे हैं। अब एक ऐसा ही मूवी ट्रेलर को लेकर कंपनी मुहिम चला रही है। इसी क्रम में कुछ ऐसे चैनल पर कार्रवाई की गई है जो फर्जी वीडियो अपलोड करते हैं। कई चैनल पर मूवी ट्रेलर के नाम पर फर्जी वीडियो अपलोड किया गया था। अब इन वीडियो पर सख्ती बरती गई है और मोनेटाइजेशन तक को बंद कर दिया गया है। मूवी स्टूडियो की तरफ से फेक मूवी ट्रेलर अपलोड करके मनी क्रिएट की जा रही थी।

Youtube ने लिया सख्त कदम
यूट्यूब ने ऐसे बहुत सारे चैनल पर कार्रवाई की है जो ऐसे वीडियो पब्लिश कर रहे थे। हॉलीवुड स्टूडियो नाम का एक चैनल AI की मदद से वीडियो बना रहा था और फिर इसे मूवी ट्रेलर के नाम से पब्लिश कर रहा था। यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम से Screen Culture (1.4 million subscribers) और KH Studio (685K subscribers) हटा दिया गया है। इन चैनल्स को अब ऐड रेवेन्यू नहीं मिलने वाला है।

क्यों लिया गया फैसला ?
Youtube की तरफ से बीते कई महीनों से कॉन्टैन्ट पर काम किया जा रहा है। इसी के तहत चैनल्स के मोनेटाइजेशन पर रोक लगा दी गई है। ये चैनल रिपीट और डुप्लीकेट वीडियो बना रहे थे। यूट्यूब का कहना है कि इसकी वजह से यूजर्स गुमराह हो रहे थे। व्यूज लाने के लिए चैनल्स की तरफ से ऐसा किया जा रहा था। जबकि, यूट्यूब का ये कदम दर्शाता है कि इससे चैनल को वीडियो अपलोड करने से नहीं रोका जाएगा। बस, उसे मिलने वाला रेवेन्यू प्रभावित होगा।

AI वीडियो बनाता था एक चैनल
Screen Culture की बात करें तो ये चैनल नए वीडियो बनाता था। AI-जनरेटेड फुटेज की मदद से ऐसा किया जाता था। मूवी और ट्रेलर तक भी इसकी मदद से बनाया जाता था। कुछ दिनों पहले, चैनल की तरफ से मूवी और गेम का नया ट्रेलर जारी किया गया था। GTA 6 का इस्तेमाल करके AI-जनरेटेड फुटेज और क्लिप को लिया गया था। KH Studio की बात करें तो ये चैनल अलग वीडियो अपलोड कर रहा था। Fake Movie Trailer चैनल के फाउंडर ने एंड्रॉयड हेडलाइन्स को कहा कि उनके कंटेंट से समाज को कोई नुकसान नहीं हो रहा था। उनका कहना है कि दर्शक पहले ही इसको लेकर जागरूक थे। उन्हें पता था कि ये वीडियो ओरिजनल नहीं हैं। ऐसे में व्यूअर्स को कहीं धोखा नहीं दिया गया है।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति