न्यायालय मे विचाराधीन व्यवसायिक भूमि कृषि भूमि मे परिवर्तित , आवेदक ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कि भूमिका पर उठाया सवाल

डिंडोरी
कभी अतिक्रमण विरोधी मुहिम को लेकर तो कभी नालों पर पट्टे वितरित करने को लेकर डिंडोरी का राजस्व विभाग हमेशा से ही सुर्खियों मे रहा है, लेकिन हद तो तब हो जाती है जब कार्यालय कलेक्टर से महज 200 मीटर कि दूरी पर स्थित व्यवसायिक प्रयोजन कि लगभग 1600 वर्गफ़ीट भूमि को कृषि भूमि मे परिवर्तित कर दिया जाये। हालाकि उक्त भूमि पोर्टल पर अब भी व्यवसायिक उपयोग कि दिखाई जा रही है। लेकिन मामला संगीन है कि क्यों और कैसे.? व्यवसायिक उपयोग कि भूमि को कृषि भूमि मे परिवर्तित कर दिया गया। वह भी तब जब मामला सिविल न्यायालय मे विचाराधीन हो। यहॉँ तक कि उक्त भूमि का मामला तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी ने भी खारिज कर दिया था।

कलेक्टर के पास पहुंचा मामला — सोमवार के दिन डिंडोरी निवासी आवेदक शैलेष मिश्रा ने कार्यालय कलेक्टर डिंडोरी मे एक शिकायत पत्र सौंप कलेक्टर डिंडोरी से यह प्रार्थना कि है कि न्यायालय से निर्णय होने तक उक्त भूमि के पंजीयन कार्य मे रोक लगाते हुये सम्पूर्ण मामले कि जांच कर कार्यवाही किये जाने कि मांग कि है।

प्रचलन मे है न्यायालयीन प्रकरण — आवेदक शैलेष मिश्रा ने पत्र मे स्पष्ट तौर पर उल्लेखित किया है कि खसरा क्रमांक 136/13/6 रकबा लगभग 4 डिसमिल जो कि नरेश मिश्रा पिता स्व. जगत नारायाण मिश्रा के नाम पर राजस्व अभिलेख मे दर्ज है। और उक्त भूमि को राजस्व अभिलेख मे ही व्यवसायिक प्रयोजन का दर्शाया गया है एवं भूमि मुख्य मार्ग पर स्थित है जिसके  चारों ओर व्यवसाय संचालित हैँ।जिसका त्रुटिपूर्ण बटवारा होने के चलते जिला सत्र न्यायालय डिंडोरी मे विचाराधीन है। क्यों कि उक्त भूमि के बटवारे मे बहन सीमा एवं रजनी को उनका अधिकार नहीं दिया गया है।

तत्कालीन अधिकारी ने किया था ख़ारिज — आवेदक शैलेष मिश्रा ने पत्र मे इस बात का उल्लेख भी किया है कि नरेश मिश्रा मौक़े का  फायदा उठाकर भूमि का विक्रय करना चाहता है, तथा नरेश मिश्रा के द्वारा विक्रय अनुमति हेतु तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसमे सभी तथ्यों पर अवलोकन उपरान्त तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी ने विक्रय अनुमति मे रोक लगा दी थी।

राजस्व अधिकारी कि भूमिका पर सवाल –– कलेक्टर डिंडोरी को सौपे गये पत्र मे शैलेष ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कि भूमिका पर सवाल उठाते हुये पारित आदेश को भी संदेहास्पद बताया है शैलेष के मुताबिक उक्त भूमि मे दूकान निर्मित होने व उसके चारों ओर व्यवसाय संचालित होने जिसका रकबा महज 4 डिसमिल है को कृषि मद मे परिवर्तित किया जाना उचित नहीं है।

पंजीयन कार्यालय मे अटकी फ़ाइल — पत्र के माध्यम से शैलेष ने यह भी अवगत कराया है कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के आदेश का फायदा उठाते हुये नरेश मिश्रा दलालो और सर्विस प्रोवाइडरो से सांठ – गाँठ कर उक्त भूमि को दिनांक 29/03/25 को उप पंजीयक कार्यालय मे प्रस्तुत कर दिया गया है, जहाँ खसरे मे व्यवसायिक प्रयोजन दर्ज होने के कारण उप पंजीयक द्वारा पंजीयन कार्य को रोककर रखा गया है।

बहरहाल जब हमने इस सम्बन्ध मे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डिंडोरी से उनके फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

इनका कहना है —
निरिक्षण का प्रावधान डी आर करते हैँ,हमारा काम दास्तावेजों के आधार पर फोटो के आधार पर काम करना है। अभी उनकी रजिस्ट्री नहीं हुई है डिसीजन नहीं हुआ है और ना ही भूमि खसरे मे दर्ज हुई है। इसलिए रजिस्ट्री नहीं हो सकती।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति