गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

नई दिल्ली
आईपीएल में आज भारतीय क्रिकेट के वर्तमान और भविष्य का मुकाबला है। मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू अपने घर में भारत का भविष्य माने जाने वाले शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस से टकराएगी। विराट कोहली को किंग कहा जाता है तो गिल को प्रिंस। आज प्रिंस अपने किंग के घर में जंग जीतने के इरादे से उतरेंगे।

गुजरात ने अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को मात दी थी। वहीं आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को बड़े अंतर से हराया था। इस सीजन आरसीबी की टीम शानदार लय में नजर आ रही है और गुजरात भी अच्छा खेल दिखा रही है। नजरें इस बात पर होंगी कि किंग के घर में प्रिंस हावी हो पाते हैं या नहीं।

गुजरात टाइटंस की प्‍लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्‍तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अर्शद खान, राशिद खान, आर साई किशोर, मोहम्‍मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्‍णा और ईशांत शर्मा।

बेंच – शेरफेन रदरफोर्ड, ग्‍लेन फिलिप्‍स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, वॉशिंगटन सुंदर।

आरसीबी की पहले बैटिंग
गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात ने एक बदलाव किया है। कगिसो रबाडा बाहर गए हैं और अरशद खान की टीम में एंट्री हुई है। आरसीबी बिना बदलाव के साथ उतरी है।

चिन्नास्वामी में किंग के सामने प्रिंस
बेंगलुरू के एम. चिन्नस्वामी स्टेडियम में आज मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना गुजरात टाइटंस से होना है। इस मैच को किंग बनाम प्रिंस के मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है। मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली प्रिंस कहे जाने वाले शुभमन गिल के सामने होंगे। इस मैच में किसका बल्ला ज्यादा रन उगलता है और किस टीम को जीत मिलती है, इस पर सभी की नजरें हैं।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति