वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी – बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी शुरू

 

भोपाल

रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष ट्रेनों के संचालन की श्रृंखला में गाड़ी संख्या 02199/02200 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी – बांद्रा टर्मिनस – वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन अब भोपाल मंडल के शिवपुरी, गुना, रूठियाई, चाचौड़ा बीनागंज एवं ब्यावरा राजगढ़ स्टेशनों पर भी ठहरेगी।

गाड़ी संख्या 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी – बांद्रा टर्मिनस (13 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी – बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन दिनांक 03 अप्रैल 2025 से 26 जून 2025 तक प्रत्येक गुरुवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन से शाम 16:50 बजे प्रस्थान कर, (उसी दिन) मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 20:23 बजे शिवपुरी, 22:10 बजे गुना, 22:32 बजे रूठियाई, 23:10 बजे चाचौड़ा बीनागंज, 23:43 बजे ब्यावरा राजगढ़ एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन शाम 16:10 बजे बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 02200 बांद्रा टर्मिनस – वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी (13 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 02200 बांद्रा टर्मिनस – वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी विशेष ट्रेन दिनांक 05 अप्रैल 2025 से 28 जून 2025 तक प्रत्येक शनिवार को सुबह 05:10 बजे बांद्रा टर्मिनस स्टेशन से प्रस्थान कर, उसी दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 19:30 बजे ब्यावरा राजगढ़, 19:58 बजे चाचौड़ा बीनागंज, 20:58 बजे रूठियाई, 21:55 बजे गुना, 23:13 बजे शिवपुरी एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन सुबह 05:00 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पहुंचेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवा NTES/139 या वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा NTES ऐप के माध्यम से गाड़ी की समय-सारणी एवं ठहराव की पुष्टि अवश्य कर लें।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति