इंदौर का 8000 करोड़ रुपए का आज पेश होगा बजट, नए टैक्स नहीं लगेंगे, नया पोर्टल शुरू होगा

 इंदौर

इंदौर नगर निगम का वित्त वर्ष 2025-26 का बजट आज पेश होगा। कोई नया टैक्स नहीं लगेगा, लेकिन संपत्ति कर, जल कर और हरियाली उपकर में बढ़ोतरी से आम जनता की जेब पर असर पड़ेगा। जानें पूरी जानकारी!

 इंदौर नगर निगम का वित्त वर्ष 2025-26 का बजट आज महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। लगभग ₹8200 करोड़ के इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया, लेकिन फिर भी आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
कहां बढ़ेगा टैक्स?

    संपत्ति कर वृद्धि (Property Tax Hike): 500 से अधिक कॉलोनियों में 10% से 30% तक संपत्ति कर बढ़ेगा। 2024-25 के बजट में प्रस्तावित रेट जोन में बदलाव 1 अप्रैल से लागू होगा।
    जल कर में बढ़ोतरी (Water tax hike): पहले प्रस्तावित जल कर की दरों को अब लागू किया जाएगा।
    हरियाली उपकर (Greenery cess): 2% हरियाली उपकर लागू किया जाएगा, जिससे संपत्ति कर में वृद्धि होगी।

बजट सम्मेलन की मुख्य बातें

    तारीख: 2 दिन का बजट सम्मेलन (गुरुवार और शुक्रवार)
    स्थान: अटल बिहारी वाजपेयी परिषद सभागृह
    प्रस्ताव: 30 प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी

बजट में प्रमुख परियोजनाएं

    1. नर्मदा योजना का चौथा चरण
    2. नए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट
    3. नगर निगम का नया भवन (₹250 करोड़ का लोन प्रस्तावित)
    4. मास्टर प्लान की नई सड़कें और वर्कशॉप निर्माण

राजनीतिक हलचल और विरोध पर भाजपा की रणनीति क्या है?

भारतीय जनता पार्टी की ओर से बजट सत्र के दौरान 30 पार्षदों को बजट पर चर्चा के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। दूसरी तरफ कांग्रेस ने ड्रेनेज घोटाले को लेकर महापौर को घेरने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस की बाड़ेबंदी कतनी कारगर साबित होगी यह बजट सत्र के दौरान पता चलेगा।
आम जनता पर क्या होगा असर?

इंदौर नगर निगम का बजट बिना नया टैक्स लगाए भी जनता पर भारी पड़ने वाला है। संपत्ति कर, जल कर और हरियाली उपकर से आर्थिक बोझ बढ़ेगा। मास्टर प्लान और विकास परियोजनाओं के नाम पर ₹250 करोड़ का ऋण भी प्रस्तावित है। अब देखना यह होगा कि यह बजट इंदौर की जनता को राहत देगा या आर्थिक बोझ बढ़ाएगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति