लोको पायलट पति को कूटने वाली पत्नी का बदला रंग, सिर पर पल्लू लिए माफी मांगने पहुंची, डरे ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री

सतना
 रेलवे में लोको पायलट लोकेश माझी को बेरहमी से पीटने वाली उसकी पत्नी ने अपने किए पर माफी मांगी है। बता दें कि लोकेश ने अपनी पत्नी, सास और साले पर मिलकर पीटने के आरोप लगाए थे। मारपीट का CCTV वीडियो लोकेश ने पुलिस को सबूत के तौर पर दिया था। पत्नी हर्षिता पर मारपीट और आत्महत्या की धमकी देने का आरोप है।

कोर्ट में 7 अप्रैल को पेशी

कोर्ट ने इस मामले में 7 अप्रैल को पेशी के आदेश दिए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पत्नी हर्षिता का बयान आया, जिसमें उसने अपनी गलती मानी और पति से प्यार करने की बात कही।
सोशल मीडिया पर छिड़ गई थी बहस

यह मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में लोकेश माझी अपनी पत्नी से बचने के लिए हाथ जोड़कर विनती करते दिख रहे हैं। उनकी पत्नी उन्हें बेरहमी से पीट रही है। इस घटना के बाद लोकेश की पत्नी हर्षिता का बयान सामने आया है। हर्षिता ने कहा कि उससे गलती हो गई है और वह अपने पति से बहुत प्यार करती है।
पुलिस में दर्ज शिकायत में लिखा दर्द

लोकेश माझी ने सतना कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी शादी जून 2023 में हर्षिता रैकवार से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पत्नी और उसके परिवार वाले दहेज की मांग करने लगे। लोकेश ने बताया कि उनकी पत्नी ने कई बार झूठे मुकदमे की धमकी दी और मारपीट भी की।
20 मार्च को हुई थी मारपीट

लोकेश ने अपने घर में कैमरे लगवाए थे। 20 मार्च को हुई मारपीट कैमरे में कैद हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने पन्ना और सतना पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पत्नी, सास और साले को नोटिस जारी कर दिया है। लोकेश का कहना है कि उन्होंने और उनके परिवार ने कोई दहेज की मांग नहीं की थी। उन्होंने तो एक गरीब लड़की से शादी की थी।
पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया मामला

सतना पुलिस ने आरोपी परिवार के खिलाफ BNS की धारा 296, 115(2), 351(3), 351(5) के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में भेज दिया है। अदालत ने आरोपियों को 7 अप्रैल को पेश होने के आदेश दिए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद हर्षिता का बयान भी सामने आया है। उसने कहा कि पति ने उसे उल्टा-सीधा बोल दिया था। इसी बात पर बहस हो गई थी।
पत्नी ने सफाई में क्या कहा

हर्षिता ने कहा कि किसी बात पर बहस हो गई थी। मैंने अपना मंगलसूत्र मांगा उन्होंने कहा उनके पास नहीं है। गलती से पति पर हाथ उठ गया हम तो अपने पति को बहुत प्यार करते हैं। हर्षिता ने यह भी कहा कि वह अपने पति से तलाक नहीं चाहती है। उसने कहा कि मैं सबके सामने हाथ जोड़कर पैर पकड़कर माफी मांग रही हूं। आगे से कभी ऐसी गलती नहीं होगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति