मोदी सरकार ने 1347.6 करोड़ रुपये की लागत से वेस्टर्न बाईपास बनाने की मंजूरी

ग्वालियर
 ग्वालियर के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने 1347.6 करोड़ रुपये की लागत से वेस्टर्न बाईपास बनाने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बाईपास से ग्वालियर-चंबल के साथ मुरैना और आसपास के इलाकों को भी फायदा होगा। सिंधिया ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर इस प्रोजेक्ट को जल्दी शुरू करने का अनुरोध किया था। यह सड़क NH-46 और NH-44 से जुड़ेगी। साथ ही, यह आगरा-ग्वालियर एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगी, जिससे पूरे इलाके में कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि उन्होंने नितिन गडकरी से जनवरी 2024 में दिल्ली में मुलाकात की थी। उन्होंने वेस्टर्न बाईपास के बजट और घोषणा को लेकर जल्द फैसले लेने का आग्रह किया था। अब बाईपास को मंजूरी मिल गई है। इस सड़क परियोजना से ग्वालियर-चंबल और मुरैना जिलों के कई तहसील और ब्लॉक भी आपस में जुड़ जाएंगे। इससे लोगों को आने-जाने में आसानी होगी।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया धन्यवाद

सिंधिया ने इस खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए नितिन गडकरी को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी जी का हृदय से आभार जिन्होंने मेरे अनुरोध पर ग्वालियर के पश्चिमी हिस्से में 28।516 किमी लंबाई के एक्सेस कंट्रोल्ड 4-लेन बाईपास के निर्माण हेतु 1347.6 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान कर पूरे क्षेत्र को एक अनुपम सौगात दी है। इससे पूरे इलाके को बहुत फायदा होगा।
लोगों का होगा लाभ

यह बाईपास 4 लेन का होगा। इस पर गाड़ियां आसानी से आ-जा सकेंगी। इससे ट्रैफिक कम होगा और लोगों का समय बचेगा। यह बाईपास ग्वालियर के पश्चिमी हिस्से में बनेगा। इससे शहर के अंदर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। लोग आसानी से शहर के बाहर से ही निकल सकेंगे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति