इस आपीएल सीजन में अबतक 14 मैच हुए हैं लेकिन कई मौके ऐसे भी आए हैं जब टीमें पिच की शिकायत करती दिखीं

नई दिल्ली
इस आपीएल सीजन में अबतक 14 मैच हुए हैं लेकिन कई मौके ऐसे भी आए हैं जब टीमें पिच की शिकायत करती दिखीं। शिकायत ये कि होम ग्राउंड पर खेलने के बाद भी उन्हें फायदा नहीं मिल रहा क्योंकि पिच उनके मनमाफिक क्यूरेट नहीं हुई है। ताजा मामला मंगलवार को हुए लखनऊ बनाम पंजाब मैच का है। हार के बाद लखनऊ के मेंटॉर जहीर खान तो यहां तक बोल गए कि ऐसा लगा जैसे हमारे होम ग्राउंड की पिच को पंजाब के क्यूरेटर ने तैयार किया है। अब इन शिकायतों को लेकर बीसीसीआई ने फ्रैंचाइजियों को ही हिदायत दी है कि वे अपनी जरूरतों को लेकर पिच क्यूरेटर को पहले ही बताएं, सीजन के बीच में नहीं।

ऐसा लगता है कि बीसीसीआई आईपीएल मैचों की पिच को लेकर संतुष्ट है और उसे इनसे कोई दिक्कत नहीं है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि बोर्ड का कहना है कि फ्रैंचाइजी पिच को लेकर अपनी जरूरतों के बारे में क्यूरेटर को अडवांस में बताएं क्योंकि ये एक हफ्ते के भीतर तो हो नहीं जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई सूत्र ने कहा, 'पिचें अबतक अच्छी रही हैं। वे ऐसी पिच की मांग कर सकते हैं जो गेंदबाजों को ज्यादा फायदा पहुंचाए लेकिन इसके लिए फ्रैंचाइजी और क्यूरेटर्स के बीच में बेहतर संवाद की जरूरत है। यह आईपीएल सीजन में एक हफ्ते के भीतर नहीं हो सकता।'

बीसीसीआई की गाउडलाइंस के मुताबिक, पिच का नेचर क्या हो, इसमें न तो किसी फ्रैंचाइजी की चलेगी और न ही किसी खिलाड़ी की। क्यूरेटर को ऐसी पिच तैयार करनी है जिससे तेज गेंदबाजों को भी मदद मिले और स्पिनर्स को भी यानी इनमें अच्छा संतुलन बना रहे। कुछ टीमें होम पिच को लेकर शिकायत कर रही हैं तो इसके पीछे कहीं न कहीं, पिच क्यूरेटर्स को बीसीसीआई की तरफ से दिए गए ये निर्देश ही हैं।

आईपीएल के मौजूदा सीजन के शुरुआती दौर में ही होम ग्राउंड की पिच को लेकर कई फ्रैंचाइजी ने असंतोष जताया है। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी मांग की है कि ईडन गार्डन्स की पिच ऐसी हो जो स्पिनर्स को मदद पहुंचाए। दिल्ली कैपिटल्स का मैनेजमेंट भी अपने शुरुआती दो होम मैचों की पिच को लेकर क्यूरेटर से नाखुश है। कुछ ऐसा ही हाल चेन्नई सुपर किंग्स का भी जो होम पिच को लेकर खुश नहीं है।

पंजाब के खिलाफ हार के बाद लखनऊ ने मेंटॉर जहीर खान ने तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही पिच को लेकर अपनी नाखुशी का इजहार किया है। उन्होंने कहा कि वह इस बात से निराश हैं कि लखनऊ के क्यूरेटर वास्तव में यह नहीं सोच रहे थे कि यह हमारा होम मैच है। ऐसा लगा जैसे पंजाब के क्यूरेटर ने पिच तैयार की हो।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति