वेब सीरीज पंचायत 4 की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, प्राइम वीडियो पर इस दिन देगी दस्तक

अमेजन प्राइम वीडियो ने ‘पंचायत’ के फैंस के लिए बड़ी अनाउंसमेंट की है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इसके नए सीजन की रिलीज डेट का ऐलान किया है। जी हां, इस सीरीज की शुरुआत साल 2020 में हुई थी। आज इस सीरीज को पांच साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में अमेजन प्राइम वीडियो ने अनाउंस किया कि ‘पंचायत 4’ 2 जुलाई के दिन रिलीज होगी।

कब आएगा नया सीजन?

अमेजन प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बताया कि ‘पंचायत’ का चौथा सीजन 2 जुलाई के दिन ओटीटी पर दस्तक देगा। इसके साथ ही मेकर्स ने वादा किया है कि ‘पंचायत 4’ में और भी ज्यादा ड्रामा, ठहाके और इमोशनल मोमेंट्स देखने को मिलेंगे, जो फुलेरा की इस दुनिया को फैंस के और करीब ले जाएगी।

पंचायत 4 की स्टार कास्ट

‘पंचायत 4’ में जीतेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा नजर आएंगे। इसे प्रोड्यूस द वायरल फीवर (TVF) ने किया है। चंदन कुमार ने इसकी कहानी लिखी है और दीपक कुमार मिश्रा व अक्षत विजयवर्गीय इसे डायरेक्ट किया है।

यहां खत्म हुई थी ‘पंचायत 3’ की कहानी

‘पंचायत 3’ के अंत में दिखाया गया था कि फुलेरा के प्रधान पति (रघुवीर यादव) को गोली लग जाती है। फुलेरा गांव के लोग इसका इल्जाम विधायक जी (पंकज झा) के गुंडों पर मढते हैं। ऐसे में सचिव जी (जितेंद्र कुमार) और विधायक के लोगों के बीच भयंकर लड़ाई होती है। लड़ाई के बाद विधायक यह स्पष्ट करता है कि उसने गोली नहीं चलवाई थी। ऐसे में ‘पंचायत सीजन 4’ में पता लगेगा की आखिरकार प्रधान जी पर गोली किसने चलवाई थी?

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति