पाकिस्तान पूर्व दिग्गज विकेटकीपर ने पीसीबी चीफ का मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली
न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में पाकिस्तान को क्या रौंदा, पड़ोसी देश में खलबली मच गई है। एक पूर्व दिग्गज विकेटकीपर ने तो पीसीबी चीफ का ही इस्तीफा मांग लिया है। कामरान अकमल इतना ज्यादा भड़के हुए हैं कि उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसीन नकवी पर जमकर भड़ास निकाली है। उनसे कहा है कि अगर वह पुरुष टीम की मौजूदा हालत में कोई सुधार नहीं कर सकते तो इस्तीफा दे दें।

अकमल ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, 'यह शर्मनाक है। पीसीबी चेयरमैन को सोचना चाहिए कि अगर वह कंट्रोल नहीं कर सकते तो उन्हें इस्तीफा देकर चला जाना चाहिए। अपनी इज्जत खराब मत करो। अगर आप यह नहीं करना चाहते तो मौजूदा टीम की स्थिति में सुधार कीजिए।'

अकमल पाकिस्तान की न्यूजीलैंड के हाथों वनडे सीरीज में बुरी तरह हार पर भड़के हुए हैं। मोहम्मद रिजवान की अगुवाई वाली टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैच के सीरीज के पहले दोनों मैच हार चुकी है। दूसरे मैच में तो उसे 84 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वनडे सीरीज की हार से पहले पाकिस्तान ने टी-20 सीरीज में भी बहुत ही लचर प्रदर्शन किया था। उससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी में भी पाकिस्तान का बहुत ही बुरा हाल रहा।

अकमल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में पाकिस्तान गेंदबाजों के प्रदर्शन से भी निराश हैं। उन्होंने कहा कि वक्त आ गया है कि टीम में नए चेहरों को जगह दी जाए। उन्होंने कहा, 'अगर पाकिस्तानी गेंदबाज इस तरह के टर्फ पर गेंदबाजी नहीं कर सकते तो कहां करेंगे? एशिया में वे कहते हैं कि गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं है। क्या उन्हें हमारे खिलाफ दिव्यांग खिलाड़ियों को उतारना चाहिए? हम नहीं जानते कि गेंद कहां फेंकी जाए। इसका मतलब है कि बदलाव किया जाना चाहिए।'

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति