वरिष्ठ नागरिकों, विधवा और परित्यक्त महिलाओं को तीर्थ यात्रा का सपना होगा साकार, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत पंजीयन हुई शुरू

एमसीबी
छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अब वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ विधवा और परित्यक्त महिलाओं को भी पवित्र तीर्थ स्थलों की निःशुल्क यात्रा का अवसर मिलेगा। राज्य शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, ये यात्राएं एक साथ संचालित की जाएंगी, जिससे आस्था और श्रद्धा से परिपूर्ण यात्रा का आनंद सभी को मिल सके। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत एमसीबी जिले से कुल 90 तीर्थ यात्रियों को यात्रा का लाभ मिलेगा। इसमें जिले के तीन जनपद पंचायतों से 15-15 हितग्राही, नगर निगम चिरमिरी से 15, नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ से 10, तथा नगर पंचायत लेदरी, झगराखण्ड, जनकपुर और खोंगापानी से 5-5 हितग्राही शामिल होंगे।

आईआरसीटीसी के विशेष ट्रेन से निःशुल्क यात्रा

    इस यात्रा के लिए चयनित 90 हितग्राही विशेष ट्रेन के माध्यम से आईआरसीटीसी द्वारा निःशुल्क तीर्थ यात्रा पर भेजे जाएंगे। इस योजना के तहत 65 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक यदि चाहें तो अपने साथ 21 वर्ष या उससे अधिक उम्र के एक सहायक को भी ले जा सकते हैं। इस तीर्थ यात्रा के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है। इसके लिए आवेदन पत्र के साथ शासकीय चिकित्सक द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा।

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 04 अप्रैल 2025 तक

    योजना के तहत तीर्थ यात्रा का लाभ लेने के इच्छुक पात्र हितग्राही अपने क्षेत्र के जनपद पंचायत या नगर पंचायत कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके अलावा, वे सीधे उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, जिला मनेन्द्रगढ़ (आत्मानंद विद्यालय के सामने) पहुंचकर भी आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 04 अप्रैल 2025, शाम 5 : 00 बजे तक निर्धारित की गई है। छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना के तहत श्रद्धालु अब बिना किसी आर्थिक बोझ के अपनी धार्मिक आस्था को साकार कर सकेंगे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति