सीएम डॉ मोहन ने अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर जताया शोक, कहा- देश उनके योगदान को कभी नहीं भूलेगा

भोपाल
 बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मनोज कुमार का आज शुक्रवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आज यहां उन्होंने 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन के बाद पूरे फिल्म के साथ राजनीति जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।

सीएम डॉ मोहन ने न्यूज़ एजेंसी से चर्चा करते हुए कहा कि अभिनेता मनोज कुमार का निधन फिल्म जगत की भी हानि है और देश और कला जगत के लिए भी बड़ी क्षति है। सीएम ने कहा कि मनोज कुमार एक मात्र ऐसे अभिनेता थे, जिन्होंने पूरब से लेकर पश्चिम तक कई सारी फिल्मों से देश की जड़ों से जुड़ने का प्रयास किया और एक नई क्रांति लाई। उन्होंने न केवल हमारे शहीदों का सही चित्रण लाने का प्रयास किया, बल्कि देशभक्ति का अपने बलबूते पर निर्माता,निर्देशक और अभिनेता सभी क्षेत्रों में अपना योगदान दिया। परमात्मा उनको अपने श्रीचरणों में स्थान दे। सीएम ने कहा कि देश कभी मनोज कुमार के योगदान को नहीं भूलेगा।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति