43 डिग्री तापमान के साथ देश के सबसे गर्म शहरों में बाड़मेर

जयपुर

राजस्थान में भीषण गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर और जैसलमेर देश के सर्वाधिक गर्म स्थानों में शामिल हो गए हैं। गुजरात के सुंदरनगर के बाद बाड़मेर दूसरे नंबर पर देश में सबसे गर्म इलाका दर्ज किया गया है। यहां पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया है।

वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 3 दिनों तक न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 4 डिग्री का इजाफा हो सकता है। यानी अप्रेल में राजस्थान में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के भी पार जा सकता है। जयुपर मौसम केंद्र ने 6 अप्रेल को बाड़मेर, जैसलमेर और इनके आसपास के इलाकों में जबरदस्त हीटवेव चलने की चेतावनी भी जारी की है। वहीं 7 अप्रेल के लिए भी भीलवाड़ा, जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर और जैसलमेर में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।
 
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से चला अंधड़
इधर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजधानी जयपुर सहित कई शहरों में कल देर शाम अंधड़ चला। हालांकि मौसम विभाग ने जयपुर सहित कई जगहों पर ओलावृष्टि की चेतावनी दी थी।

 प्रदेश में बीते 24 घंटों में तापमान की स्थिति इस प्रकार रही।  प्रदेश के ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान का स्तर सामान्य औसत से उपर बना हुआ है। सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान संगरिया में 14.1 डिग्री रहा।
प्रदेश के अन्य शहरों में तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। प्रदेश के अधिकांश शहरों में हवा में आर्द्रता की मात्रा 10 से 30 प्रतिशत के बीच रही। अजमेर में अधिकतम तापमान 36.9 व न्यूनतम 21.2 डिग्री रहा। अलवर में अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री रहा।  जयपुर में अधिकतम 36.2 व न्यूतनम 24 डिग्री रहा। पिलानी में अधिकतम 38.3 व न्यूनतम 19 डिग्री रहा। सीकर में अधिकतम 37 व न्यूनतम 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोटा में अधिकतम 39.7 व न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं चित्तोड़गढ़ में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री व न्यूनतम 20.3 डिग्री दर्ज किया गया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति