‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में इस हफ्ते मनाया जाएगा राम नवमी का जश्न

मुंबई

कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' में इस हफ्त राम नवमी का जश्न मनाया जाएगा। इस मौके पर सभी कंटेस्टेंट्स कुछ खास पकवान बनाएंगे। हालांकि उस दौरान हमेशा की तरह हंसी-ठिठोली देखने को मिलेगी। शो के तीन प्रोमो जारी हुए हैं। एक में जहां एल्विश यादव और अभिषेक कुमार के बीच कुछ अलग ही कनेक्शन देखने को मिल रहा है। वहीं, दूसरे प्रोमो में शेफ की बताई डिश सुनकर सबके होश ही उड़ गए।

'लाफ्टर शेफ्स 2' के पहले प्रोमो में कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा के स्टेशन पर भारती आती हैं। वहां कॉमेडियन उन्हें एक सफेद रंग का कुछ पाउडर टेस्ट कराते हैं। ये जांचने के लिए कि वह क्या है। हालांकि कश्मीरा उसे शक्कर बताती हैं लेकिन जैसे ही भारती और कृष्णा उसे एक चुटकी टेस्ट करते हैं, फौरन थूक देते हैं। इतना ही नहीं, विक्की जैन, सुदेश लहरी, अंकिता लोखंडे, राहुल वैद्य, सबको वह चखाते हैं और उस कड़वाहट से सबका मुंह खराब हो जाता है। सुदेश तो कहते हैं कि- जहर है ये। कश्मीरा भी जोर से पूछती हैं कि फिर क्या है ये?

अभिषेक-समर्थ के खाने पर कृष्णा की पंच लाइन
वहीं, दूसरे प्रोमो में शेफ हरपाल सिंह सभी को जेवर बनाने के लिए कहते हैं, जो खाने की चीज से बनी होती है। इसमें मुकुट, कान के दो कुंडल और गले का एक हार शामिल होता है। कृष्णा कहते हैं कि ये बना तो लेंगे लेकिन इसे पहनेगा कौन? इधर अंकिता आंटा गूथ रही होती हैं और वह थाली गिर जाती है। इधर कश्मीरा मास्क बनाती हैं, जिसका मजाक भारती उड़ाती हैं। अभिषेक और समर्थ अपना पकवान फ्राई कर रहे होतें हैं कि टूट जाता है, जिस पर कृष्णा कहते हैं, 'दिल हो या खाना हो.. इनका टूट ही जाती है।'

एल्विश यादव मार रहे हैं अभिषेक कुमार को लाइन?
इसके बाद तीसरे प्रोमो में एल्विश यादव आटे के लिए समर्थ और अभिषेक के स्टेशन पर जाते हैं और कहते हैं कि वो आटा उनका है। उन्होंने बहुत मुश्किल से गूथा है। लेकिन अभिषेक कहते हैं कि ये वाला हमारा है। लेकिन एल्विश बोलते हैं कि उन्हें दोनों ही उन्हें अपना लग रहा है। अभिषेक जवाब देते हैं कि दोनों कैसे उनके हो जाएंगे। तब एल्विश कहते हैं- तुम भी तो मेरे हो। अभिषेक ने कहा- एल्विश भाई तू मेरे पर लाइनें मारने लग गया है। ये अच्छी बात नहीं। मौके पर चौका मारते हुए राहुल वैद्य 'मां का लाडला बिगड़ गया' गाना गाकर चिढ़ाते हैं। फिर अभिषेक, राव साहब को बुलाते हैं और आंख मारते हैं और एल्विश भी वैसा ही रिएक्शन देते हैं और ये देख सब हंस पड़ते हैं।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति