शार्दुल ठाकुर का ओवर … जहां LSG ने MI से छीना मैच, त‍िलक भी छोड़ गए मैदान

 लखनऊ

 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-16 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से हुआ. 5 अप्रैल (शुक्रवार) को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 12 रनों से रोमांचक जीत हासिल की. मुकाबले में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 204 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वो 20 ओवर में 5 विकेट पर 191 रन ही बना सकी.

आवेश-शार्दुल ने की शानदार गेंदबाजी
देखा जाए तो इस मुकाबले के आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 22 रन बनाने थे, लेकिन तेज गेंदबाज आवेश खान ने मुंबई के मंसूबों पर पानी फेर दिया. आवेश ने उस ओवर में सिर्फ 9 रन दिए और हार्दिक पंड्या को परेशान करके रखा. उससे पहले पारी का 19वां ओवर शार्दुल ठाकुर ने डाला था, जिसमें केवल सात रन बने थे. वो ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट रहा. मुंबई इंडियंस की मौजूदा सीजन में यह चार मैचों में तीसरी हार रही. वहीं लखनऊ की इतने ही मैचों में ये दूसरी जीत रही.

ऐसा रहा मैच का आखिरी ओवर
पहली गेंद- 6 रन (हार्दिक पंड्या)
दूसरी गेंद- 2 रन (हार्दिक पंड्या)
तीसरी गेंद- 0 रन (हार्दिक पंड्या)
चौथी गेंद- 0 रन (हार्दिक पंड्या)
पांचवीं गेंद- 1 रन (हार्दिक पंड्या)
छठी गेंद- 0 रन (मिचेल सेंटनर)

 छह गेंद पर चाहिए 22 रन
तिलक वर्मा रिटायर होकर पवेलियन लौट गए हैं। तिलक ने 23 गेंदों पर 25 रन बनाए। मुंबई और लखनऊ के बीच मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है और मुंबई को जीत के लिए छह गेंदों पर 22 रनों की जरूरत है।

सूर्यकुमार यादव आउट
आवेश खान ने सूर्यकुमार यादव को आउट कर मुंबई इंडियंस को चौथा झटका दिया है। सूर्यकुमार अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक लगा चुके थे, लेकिन वह 43 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 67 रन बनाकर आउट हुए।

 सूर्यकुमार का पचासा
सूर्यकुमार यादव ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 31 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। सूर्यकुमार ने नमन धीर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी निभाई और अब अर्धशतक लगाकर टीम की उम्मीदें बनाई रखी है। मुंबई ने 14 ओवर की समाप्ति के बाद तीन विकेट पर 133 रन बना लिए हैं। अब उसे जीत के लिए 36 गेंदों पर 71 रन बनाने हैं। 

टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 17 रनों के स्कोर तक 2 विकेट खो दिए. पहले इंग्लिश खिलाड़ी विल जैक्स (5) को आकाश दीप ने आउट किया. फिर दूसरे ओपनर रियान रिकेल्टन (10) को शार्दुल ठाकुर ने पवेलियन रवाना किया. दो विकेट गिरने के बाद नमन धीर और सूर्यकुमार यादव ने मिलकर पारी को मोमेंटम प्रदान किया. नमन और सूर्यकुमार के बीच तीसरे विकेट के लिए 69 रनों की पार्टनरशिप हुई. नमन धीर 24 बॉल पर 46 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 4 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. नमन को स्पिनर दिग्वेश सिंह राठी ने बोल्ड किया.

नमन धीर के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव और 'इम्पैक्ट सब' तिलक वर्मा के बीच चौथे विकेट के लिए 66 रनों की पार्टनरशिप हुई. सूर्यकुमार यादव ने 43 गेंदों पर 67 रन बनाए, जिसमें 9 चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा. आवेश खान ने सूर्यकुमार यादव को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा. सूर्या के आउट होने के बाद तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या से मुंबई को तूफानी बैटिंग की उम्मीद थी. हालांकि तिलक वर्मा बिल्कुल लय में नहीं दिखे, ऐसे में उन्होंने 19वें ओवर में रिटायर्ड आउट होने का फैसला किया. तिलक ने 24 गेंदों पर 25 रन बनाए. इसके बाद आखिरी ओवर में हार्दिक पंड्या ने पूरी कोशिश की, लेकिन वो मैच को मुंबई के कब्जे में नहीं कर पाए. हार्दिक ने 16 बॉल पर नाबाद 28 रन बनाए, जिसमें दो चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति