संभल जामा मस्जिद के सामने बन रही पुलिस चौकी पर लिखा गीता का श्लोक

संभल

संभल की जामा मस्जिद के सामने बन रही सत्यव्रत पुलिस चौकी का निर्माण कार्य अपने अंतिम दौर में है. अब सिर्फ साज-सज्जा का काम बाकी रह गया है, जो तेजी से किया जा रहा है. यह पुलिस चौकी अपने आप में बहुत खास होने वाली है. इसके प्रवेश द्वार पर लगे राजस्थान के सफेद संगमरमर पर महाभारत के उस रथ की आकृति  उकेरी गई है, जिसमें अर्जुन सवार थे और जिसके सारथी स्वयं भगवान कृष्ण थे.

  इस रथ के साथ श्रीमद्भगवद्गीता के चौथे अध्याय का सातवां श्लोक भी अंकित है, जिसे अर्जुन को धर्म और अधर्म के बीच युद्ध का ज्ञान देते हुए भगवान श्रीकृष्ण ने सुनाया था. यह श्लोक है, 'यदा यदा ही धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम।। परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्। धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे॥' इस श्लोक का हिंदी अनुवाद है, 'जब-जब धर्म की हानि और अधर्म की वृद्धि होती है, तब-तब ही मैं अपने रूप को रचता हूं, अर्थात साकार रूप से लोगों के सम्मुख प्रकट होता हूं. साधु पुरुषों का उद्धार करने के लिए, पाप कर्म करने वालों का विनाश करने के लिए और धर्म की स्थापना करने के लिए मैं युग-युग में प्रकट हुआ करता हूं.'

महाभारत युद्ध के दौरान कुरुक्षेत्र के मैदान में भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को गीता का संदेश देते हुए चित्र को भी सत्यव्रत पुलिस चौकी की दीवार पर दर्शाया गया है. ऐसा कहा जाता है कि सतयुग में संभल का नाम सत्यव्रत नगर था और उसी आधार पर सत्यव्रत पुलिस चौकी का निर्माण किया जा रहा है. पुलिस चौकी के प्रवेश द्वार पर बनी इस आकर्षक आकृति को राजस्थान के कारीगरों ने तैयार किया है. इसमें वॉशेबल और एनिमेटेड कलर का इस्तेमाल किया गया है, जो न धूप से फेड होगा और न पानी से खराब होगा.

इस पुलिस चौकी का लोकार्पण रामनवमी पर हो सकता है. एएसपी श्रीश चंद्र ने 3 अप्रैल को पुलिस चौकी का निरीक्षण किया और बचा कार्य तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया. संभल जिले का पुलिस कंट्रोल रूम सत्यव्रत पुलिस चौकी में बनेगा. संभल में पिछले साल 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद सत्यव्रत चौकी के निर्माण का निर्णय लिया गया था. दो मंजिला इस पुलिस चौकी में कई कक्ष बनाए गए हैं, जिससे यहां पर्याप्त संख्या में जवानों के ठहरने की व्यवस्था रहे. भवन को सुसज्जित और हाईटेक बनाया जा रहा है. संभल हिंसा के बाद जिले में कुल 40 पुलिस चौकियों और चेकपोस्ट का निर्माण किया जा रहा है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति