जग्गाखेड़ी गांव में रहवासी इलाके से शराब की दुकान नहीं हटाई तो महिलाओं ने हंगामा कर दिया, की तोड़फोड़

मंदसौर

शहर से ढाई किमी दूर स्थित जग्गाखेड़ी गांव में चेतावनी के बाद भी रहवासी इलाके से शराब की दुकान नहीं हटाई तो शुक्रवार शाम महिलाओं ने हंगामा कर दिया। हाथों में लट्ठ लेकर महिलाएं शराब दुकान पर पहुंचीं। शराब पी रहे करीब 150 से ज्यादा लोगों और दुकान के स्टॉक किया तबह।

आक्रोशित महिलाओं ने शराब की दुकान में तोड़फोड़ करते हुए शराब का अधिकांश स्टॉक नष्ट कर दिया। इस दौरान 15 से ज्यादा दो और चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ भी की। एक बाइक में आग लगा दी। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति संभाली। मंदसौर शहर में शराबबंदी के बाद आसपास के क्षेत्रों की दुकानों पर लोग पहुंच रहे हैं।

जग्गाखेड़ी में भी मेन रोड व रहवासी इलाके में शराब दुकान खोलने पर सरपंच समेत ग्रामीणों ने आबकारी विभाग से शिकायत की थी। शुक्रवार शाम करीब साढ़े 7 बजे शराब की दुकान के आसपास भीड़ बढ़ने लगी तो महिलाओं का सब्र टूट गया।

करीब 70 से ज्यादा महिलाओं और ग्रामीणों ने दुकान में तोड़फोड़ कर मंदसौर मार्ग पर जाम लगा दिया। महिलाओं का कहना है कि रहवासी इलाके में शराब की दुकान खोलने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति