लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के दिग्वेश राठी को मिली इस करतूत की सजा, कप्तान ऋषभ पंत पर ठोका जुर्माना

नई दिल्ली
मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के कप्तान ऋषभ पंत पर मोटा जुर्माना बीसीसीआई ने ठोका है। इसके अलावा लखनऊ की टीम के गेंदबाज दिग्वेश सिंह राठी भी फाइन लगा है। स्लो ओवर रेट के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स को मैच के दौरान भी सजा मिली थी और अब कप्तान ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का फाइन लगा है। वहीं, दिग्वेश राठी पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगा है। उन्होंने गेंदबाजी के दौरान बल्लेबाज को आउट करने के बाद अभद्र इशारा किया था। पिछले मैच में भी उनको इसी करतूत की वजह से सजा मिली थी। वे विकेट लेने के बाद बल्लेबाज की तरफ ऐसे इशारा करते हैं, जैसे उनका हिसाब-किताब निपटा रहे हैं।

आईपीएल की ओर से जारी मीडिया रिलीज में बताया गया है कि लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर शुक्रवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 16वें मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है। चूंकि यह आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सीजन का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर गति अपराधों से संबंधित है, इसलिए ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज दिग्वेश सिंह राठी पर भी भारी जुर्माना लगा है। शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस मुंबई इंडियंस मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन किया। इसके लिए उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह इस सीजन में अनुच्छेद 2.5 के तहत उनका दूसरा लेवल 1 अपराध था और इसलिए उन्होंने दो डिमेरिट अंक अर्जित किए हैं। इससे पहले एक डिमेरिट अंक भी वे उनके खाते में जुड़ चुका है, जो उनको 1 अप्रैल 2025 को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए एलएसजी के मैच के दौरान मिला था। आचार संहिता के लेवल 1 उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति