टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने मैटरनिटी एंजॉय करते हुए कराया फोटोशूट

मुंबई

टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी अपने दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं और इस साल जून में उनके बच्चे का जन्म होने वाला है। एक्ट्रेस इस फेज को एंजॉय करते हुए फोटोशूट भी करवा रही हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी हैं। पूजा ने थोड़े दिन पहले ही मैटरनिटी फोटोशूट की फोटोज शेयर की थीं और लगातार वो तस्वीरें खिंचवा ही रही हैं।

पूजा सेमी-शीयर, बॉडी-हगिंग गाउन में ड्रामेटिक हॉल्टर-नेक केप ट्रेल के साथ बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वो हर फोटो में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हर फ्रेम में वो कमाल की लग रही हैं।

पूजा बनर्जी का मैटरनिटी फोटोशूट
नीले गुलाब स्कैलप डिटेलिंग के साथ स्लीवलेस हॉल्टर-नेक टॉप और मैचिंग पैंट पूजा के मैटरनिटी स्टाइल को दिखाते हैं। टॉप बन और मुलायम आधे खुले बाल बोल्ड और ग्रेसफुल के बीच एक परफेक्ट बैलेंस बनाते हैं, जिससे यह लुक और भी खूबसूरत बन गया है।

कामाख्या देवी के किए दर्शन
उन्होंने हाल ही में बताया था कि जब वो कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन के लिए गई थीं तो उन्हें बाद में पता चला कि वो दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। पूजा अपनी प्रेग्नेंसी को भगवान का आशीर्वाद मानती हैं, वो मानती हैं कि देवी मां की वजह से उनकी सूनी गोद भर गई है।

पूजा बनर्जी के शोज
एक्ट्रेस को आखिरी बार 'बड़े अच्छे लगते हैं' (2023) में देखा गया था और तब से उन्होंने टीवी नहीं किया है। इससे पहले इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'उस शो के बाद मैंने कुछ चीजें साइन कीं लेकिन फिर मुझे पता चला कि मैं अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हूं, इसलिए मैंने इसे नहीं किया। और अब मेरा एक साल तक एक्टिंग का काम करने की प्लानिंग नहीं है और मैं चाहती हूं कि मेरे बच्चे थोड़े बड़े हो जाएं और फिर मैं काम कर सकूं।'

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति