सेंधवा एसडीएम आशीष कुमार ने कहा एसडीएम होने के नाते कॉनून व्यवस्था को बनाए रखना हमारा कर्तव्य, व्यवस्था बिगाड़ने वालों को कड़ी चेतावनी दी

सेंधवा

संसद से वक्फ संशोधन बिल पारित होने के बाद ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड समेत कुछ मुस्लिम संगठनों ने देशव्यापी प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है दूसरी तरफ रविवार को रामनवमी से पहले देशभर के जिलों में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है इस बीच मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में एसडीएम आशीष कुमार माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को सख्त अंदाज में चेतावनी दी है बड़वानी जिले के सेंधवा शहर थाने में रामनवमी को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में सेंधवा एसडीएम आशीष कुमार ने दो टूक कहा कि अगर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो सीआरपी और आईपीसी तो बहुत सामान्य बात है, राज्य सुरक्षा कानून, रासुका (NSA) जो लगाना होगा लगाएंगे, ऐसा करने वाले दोबारा सूरज-चांद नहीं देख पाएंगे.

मध्य प्रदेश का सेंधवा वही जगह है जहां पर 2022 में रामनवमी के जुलूस के दौरान पथराव की घटना के बाद विवाद हुआ था और प्रशासन ने दंगाइयों के मकान तोड़े थे. तब से स्थानीय प्रशासन रामनवमी के जुलूस को लेकर काफी संवेदनशील है और इसी वजह से त्योहार से एक दिन पहले सेंधवा में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी.

इस बैठक में बड़वानी पुलिस अधीक्षक, सेंधवा एसडीएम, सेंधवा थाना प्रभारी सहित के पुलिस-प्रशासन के तमाम अधिकारी और शहर के जनप्रतिनिधि मौजूद थे. इस दौरान सेंधवा एसडीएम आशीष कुमार ने कहा एसडीएम होने के नाते कॉनून व्यवस्था को बनाए रखना हमारा कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि यहां तो बहुत प्यार से बात हो रही है लेकिन एक बार फिर से बोल दूं की मेरा बहुत ज्यादा फोकस कानून व्यवस्था को लेकर है अशांति फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए एसडीएम ने कहा कि अगर इस तरह की कोई घटना पता लगती है या कोई माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो मैं किसी खास समुदाय के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए बोल रहा हूं, जिसके द्वारा भी ऐसा करने की सूचना मिलेगी तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि हमसे जो भी मदद आपको चाहिए, आप जरूर बोलिए. हमारे फोन 24 घंटे ऑन रहते हैं और ऑफिस खुले रहते हैं. हम सभी आपकी सेवा में हमेशा तत्पर हैं. लेकिन अगर कोई माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसे सख्त से सख्त सजा मिलेगी और यह बात सभी के लिए पहले से ही बोली जा रही है.

 

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति