INS घड़ियाल के जरिए भेजी 442 मीट्रिक टन खाद्य सहायता, भूकंप प्रभावित म्यांमार को भारत की बड़ी मदद

नई दिल्ली
म्यांमार के मंडाले क्षेत्र में आए भीषण भूकंप के बाद भारत ने 'ऑपरेशन ब्रह्मा' के तहत मानवीय सहायता और राहत सामग्री पहुंचाने की पहल तेज कर दी है. शनिवार को भारत ने म्यांमार के थिलावा पोर्ट पर 442 मीट्रिक टन खाद्य सहायता सौंपी, जिसे यांगून क्षेत्र के मुख्यमंत्री यू सो थेइन को सौंपा गया. दरअसल, 28 मार्च को म्यांमार में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसमें अब तक 3,100 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है. भूकंप का केंद्र मंडाले के पास बताया गया है.

भारत ने तत्काल राहत पहुंचाने की पहल करते हुए ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ की शुरुआत की, जिसके तहत खोज और बचाव (SAR), मानवीय सहायता, आपदा राहत और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. भूकंप के 24 घंटे के भीतर ही भारत ने मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) सामग्री की पहली खेप म्यांमार पहुंचाई थी.

शनिवार को INS घड़ियाल पोत के माध्यम से 442 मीट्रिक टन खाद्य सामग्री थिलावा पोर्ट पहुंचाई गई, जो यांगून से लगभग 400 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है. इसमें 405 मीट्रिक टन चावल, 30 मीट्रिक टन खाना पकाने का तेल, 5 मीट्रिक टन बिस्कुट और 2 मीट्रिक टन इंस्टेंट नूडल्स शामिल हैं. ये सभी सामग्री म्यांमार के प्रभावित लोगों की तात्कालिक भोजन आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से भेजी गई है.

भारत की यांगून स्थित दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए कहा, "प्रभावित लोगों की जरूरतों को पूरा किया जा रहा है. भारतीय वायुसेना के लैंडिंग शिप टैंक INS Gharial द्वारा लाई गई 442 टन की खाद्य सहायता आज थिलावा पोर्ट पहुंची और मुख्यमंत्री यू सो थेइन को सौंपी गई.

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति