पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम जिले में अयोध्या जैसा भव्य राम मंदिर बनेगा, शुभेंदु अधिकारी ने कर दिया शिलान्यास

कोलकाता
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम जिले में अयोध्या जैसे भव्य राम मंदिर के निर्माण का कार्य रामनवमी के मौके से ही शुरू हो गया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को रामनवमी के अवसर पर पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में राम मंदिर की आधारशिला रखी। राम मंदिर की आधारशिला सोनाचूरा गांव में रखी गई, जहां छह जनवरी 2007 को स्थानीय प्रशासन के भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे कम से कम सात लोगों की उपद्रवियों द्वारा की गई गोलीबारी में मौत हो गई थी। समर्थकों और भक्तों के 'जय श्री राम' के उद्घोष के बीच अधिकारी ने मंदिर की नींव रखी। इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता रामनवमी शोभायात्रा का नेतृत्व करते हुए सोनाचूरा स्थित शहीद मीनार से प्रस्तावित मंदिर स्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस महीने के अंत में पूर्व मेदिनीपुर जिले के दीघा में जगन्नाथ मंदिर का उद्घाटन करेंगी।

1.5 एकड़ भूमि पर बनेगा राम मंदिर
शुभेंदु अधिकारी ने बताया था कि सोनाचूरा का राम मंदिर डेढ़ एकड़ जमीन पर बनेगा। वहीं इस मंदिर को अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर ही डिजाइन किया जाएगा। यह मंदिर पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा राम मंदिर होगा।
 

नंदीग्राम में 18 साल पहले क्या हुआ था

नंदीग्राम में 14 मार्च 2007 को भूमि अधिग्रहण का विरोध करने वाले कम से कम 14 पुलिस की गोली का शिकार हो गए थे। नंदीग्राम में ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी दोनों की ही अच्छी पकड़ मानी जाती है। 2007 से पहले नंदीग्राम बहुत ही शांत इलाका माना जाता था। यहां ज्यादातर लोग खेती करते थे। वहीं 2007 में यहां औद्योगिक हब बनाने की बबात होने लगी।

2006 में यहां विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की करारी हार हुई थी। राज्य में लेफ्ट की सरकार बनी। शुभेंदु अधिकारी उस समय टीएमसी में थे। उनके ही नेतृत्व में यहां भूमि उच्छेद प्रतिरोध कमेटी बनाई गई। इसके बाद भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आंदोलन शुरू हो गया। ममता बनर्जी ने यहां धरना शुरू किया और फिर फैक्ट्री का काम रुक गया। 2 जनवरी 2007 तो सीपीएम और टीएमसी के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई। इसमें कम से कम 6 लोग मारे गए।

इसके बाद टीएमसी समर्थकों ने यहां नाकेबंदी कर दी और सरकारी अधिकारियों के प्रवेश पर रोक लगा दी। उस समय के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने नंदीग्राम से टीएमसी कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिसए 2500 पुलिसकर्मियों को भेज दिया। इसके अलावा पुलिस के साथ 400 सीपीएम कार्यकर्ता भी थे। दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो हिंसा होने लगी। पुलिस ने फायरिंग कर दी और 14 लोग मारे गए। इस हिंसा के बाद बंगाल की सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा और नंदीग्राम के प्रोजेक्ट रद्द करने पड़ गए।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति