सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद लड़की पर बनाया था शादी का दबाव, शादी के बाद हुआ खुलासा, आरोपित केस दर्ज

भोपाल
कटारा हिल्स थाने में एक मुस्लिम युवक पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। मुस्लिम युवक सोहेल खान ने अपना धर्म छुपाकर हिंदू युवती से सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी।  आरोपित ने दोस्ती के समय खुद को राहुल शर्मा बताया था। कुछ समय बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बना और गुरुवार को कटराहिल्स के एक मंदिर में उन्होंने शादी की। बाद में युवती के स्वजनों ने आरोपित से उसके दस्तावेज मांगे तब लव जिहाद की साजिश का खुलासा हो सका।
 
बस्ती में अकेली रहती थी युवती
शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पर प्रकरण दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। मामले की जांच कर रहे एसआई कौशलेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि 19 वर्षीय युवती झागरिया बस्ती में अकेली रहती है। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। पड़ोस में रहने वाले मामा उसकी देखरेख करते हैं। करीब तीन माह पहले युवती की इंस्टाग्राम पर राहुल शर्मा नाम के व्यक्ति से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला प्रेम-प्रसंग में बदल गया। खुद को राहुल शर्मा बताने वाला युवक विदिशा से भोपाल में रहने आ गया।

पुताई का काम करता था
वह नादरा बस स्टैण्ड के पास किराए के कमरे में रहता था और पुताई का काम करता था। हाल ही में उसने युवती पर शादी का दबाव बनाया। युवती ने शादी से मना किया तो आरोपित ने उसकी चैटिंग वायरल करने की धमकी दी। इससे डरी युवती उसकी बातों में आ गई।

पुजारी नहीं होने से खुद ही कर ली शादी
गुरुवार को युवक उसे इलाके के एक मंदिर में लेकर पहुंचा। पुजारी नहीं होने से दोनों ने खुद ही पाणिग्रहण संस्कार की औपचारिकता पूरी कर ली। इसके बाद आरोपित उसके घर में रहने लगा। इस बीच युवती के मामा ने उसकी पहचान के दस्तावेज मांगे तो वह आनाकानी करने लगा।

सख्ती से पूछताछ की तो बोला- मेरा नाम सोहेल खान
शक गहराने पर स्वजनों ने सख्ती से पूछताछ की तब उसने बताया कि वह विदिशा का रहने वाला सोहेल खान है। इसके बाद युवती के स्वजनों ने बजरंग दल के पदाधिकारियों को सूचना दी। वे युवक को पकड़कर थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए। आरोपित पर प्रकरण दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति