IPL इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल कप्तान बने संजू सैमसन, शेन वॉर्न को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली
पंजाब किंग्स पर 50 रन की शानदार जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन फ्रेंचाइजी के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। मुल्लानपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सैमसन ने कप्तान के तौर पर 32वीं जीत दर्ज की करते हुए दिग्गज शेन वॉर्न की 31 जीत को पीछे छोड़ दिया। आईपीएल के पहले सीजन 2008 में राजस्थान को खिताब दिलाने वाले वॉर्न ने 55 मैचों में 31 जीत दर्ज की थीं। सैमसन ने अब 62 मैचों में 32 जीत दर्ज की हैं जिससे रॉयल्स के सबसे सफल कप्तान के तौर पर उनकी विरासत मजबूत हुई है।
 
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान के तौर पर IPL में सबसे ज़्यादा जीत
32 – संजू सैमसन (62 मैच)
31 – शेन वॉर्न (55 मैच)
18 – राहुल द्रविड़ (34 मैच)
15 – स्टीवन स्मिथ (27 मैच)
9 – अजिंक्य रहाणे (24 मैच)

IPL कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा लगातार जीत
10 – गौतम गंभीर (2014-15)
8 – शेन वॉर्न (2008)
8 – श्रेयस अय्यर (2024-25)
7 – एमएस धोनी (2013)

मैच की बात करें तो घरेलू मैदान पर पहला मुकाबला खेलने उतरी पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शर्मनाक हार (50 रन) झेलनी पड़ी है। मुल्लांपुर के स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। राजस्थान ने जायसवाल के अर्धशतक और रियान पराग के महत्वपूर्ण रनों की बदौलत पहले खेलते हुए 4 विकट खोकर 205 रन बना लिए। जवाब में खेलने उतरी पंजाब टीम ने 43 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए। नेहल वडेहरा और मैक्सवेल ने कुछ रन बनाए लेकिन यह जीत (155-9 रन) के लिए काफी नहीं थे। पंजाब की यह सीजन में पहली हार भी है। इससे पहले खेले गए दो मुकाबलों में उन्होंने गुजरात टाइटंस को 11 रन से तो लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हरा दिया था। वहीं, राजस्थान की चार मैचों में दूसरी जीत है। उन्होंने हैदराबाद और कोलकाता के खिलाफ पहले दो मुकाबले गंवा दिए थे।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति