प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि मुस्लिम समाज आत्मनिर्भर बनाने, विपक्ष झूठा भ्रम फैला रहा है: मदन राठौड़

जयपुर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया की अगर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुसलमान समाज की स्थिति को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं, तो इसमें किसी को परेशानी क्यों होनी चाहिए? उन्होंने कहा कि पहले जिस समाज को ईदी के लिए लाइन में खड़ा रहना पड़ता था, आज अगर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम हो रहा है, तो यह स्वागतयोग्य कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि यह समाज हाथ फैलाने वाला नहीं, बल्कि दूसरों को देने की स्थिति में आए। अगर ऐसा हो रहा है, तो इसमें विरोध क्यों?

वक्फ संशोधन बिल को लेकर हो रहे विरोध पर मदन राठौड़ ने कहा कि अधिकतर लोगों ने बिल को पढ़ा ही नहीं है और बिना जानकारी के राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर मुसलमान बहनों को वक्फ बोर्ड में प्रतिनिधित्व मिल रहा है तो इसमें गलत क्या है? अगर भू-माफिया द्वारा कब्जा की गई वक्फ संपत्तियों को मुक्त कराया जा रहा है तो इसमें परेशानी क्या है?

उन्होंने यह भी जोड़ा कि वक्फ बोर्ड की आमदनी बढ़ने से उस धन का इस्तेमाल समाज के विकास में किया जाएगा। बिल में कोई नई व्यवस्था लागू नहीं की गई है, सिर्फ पूर्व में हो चुकी बातों को मान्यता दी जा रही है। इसके संरक्षक भी मुसलमान ही रहेंगे तो फिर विरोध क्यों?

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि झूठा भ्रम फैलाया जा रहा है कि सरकार किसी समाज के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत और अन्य योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुसलमान बहनों को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई, तो इसमें गलती क्या है? कोई भी सरकारी योजना जाति या धर्म देखकर नहीं दी जा रही है। विपक्ष को राजनीति करने से पहले सोचना चाहिए कि उनके बयानों से कोई समाज पीछे न छूट जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य देश के हर नागरिक को विकास की मुख्यधारा में लाना है और इसमें कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति