छुट्टी से लौटे आरएएस को छह बिंदुओं पर आईएएस अधिकारी ने सौंपी चार्जशीट, कार्रवाई की चेतावनी

जयपुर

राजस्थान मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन लिमिटेड में कार्यरत ओएसडी विभु कौशिक (RAS) को लंबी मेडिकल छुट्टी से लौटने के बाद अब IAS अधिकारी और एमडी नेहा गिरी की सख्ती का सामना करना पड़ रहा है। एमडी ने ओएसडी को 6 बिंदुओं में आरोपित करते हुए चार्जशीट जारी की है और 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही चेतावनी दी है कि समय पर जवाब नहीं मिलने पर एकतरफा विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

एमडी ने ओएसडी से बीमारी और स्वस्थता का मेडिकल प्रमाण पत्र भी मांगा है। ऐसा नहीं करने की स्थिति में उनकी तमाम छुट्टियों को अमान्य कर दिया जाएगा।

चार्जशीट में शामिल हैं ये मुख्य आरोप

  • दवाइयों की खरीद में देरी- 24 दिसंबर 2024 को भेजी गई फाइल में 268 दवाइयों और सर्जिकल आइटम की खरीद के वर्क ऑर्डर थे, जिनमें से कई की रेट कॉन्ट्रेक्ट की वैधता 31 दिसंबर को खत्म हो रही थी लेकिन आवश्यक वस्तुओं की खरीद की प्रक्रिया में देरी हुई और ऑर्डर समय पर जारी नहीं हो सके।
  • फाइल भेजने में देरी- जब रेट कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने में केवल 7 दिन बचे थे, तब ही फाइल क्यों भेजी गई? जबकि बफर स्टॉक की जानकारी पहले से थी। साथ ही 26 दिसंबर को मांगी गई जरूरी दवाइयों की जानकारी समय पर क्यों नहीं दी गई?
  • वर्क ऑर्डर की मंजूरी में देरी- 137 दवाइयों के वर्क ऑर्डर पहले स्तर पर स्वीकृत होने के बावजूद OSD ने तीन महीने तक उन्हें लंबित रखा।
  • ड्राफ्ट में अटके ऑर्डर- 107 अन्य दवाइयों के वर्क ऑर्डर ड्राफ्ट में थे, लेकिन 2-3 माह से जारी नहीं किए गए।
  • वर्कऑर्डर की गिरावट- वर्ष 2024-25 में जारी किए गए वर्कऑर्डर, बीते दो वर्षों की तुलना में काफी कम रहे। इसका कारण नहीं बताया गया।
  • कम शेल्फ लाइफ वाली दवाइयों पर कार्रवाई नहीं- 21 फर्मों की 25 दवाइयों और सर्जिकल आइटम पर नवंबर 2024 से कोई निर्णय नहीं लिया गया।

चार्जशीट पर उठा सवाल

एमडी द्वारा सीधे आरएएस अधिकारी को चार्जशीट देने पर प्रशासनिक हलकों में सवाल उठने लगे हैं। राजस्थान सिविल सेवा नियम-1958 के जानकारों के अनुसार सुपर टाइम स्केल के आरएएस अधिकारी को निलंबित करने या चार्जशीट देने का अधिकार सीधे तौर पर कार्मिक विभाग को है। संबंधित विभाग का एचओडी केवल प्रस्ताव बनाकर मंत्री के माध्यम से विभाग को भेज सकता है।

पहले भी रहा है विवादों से नाता

एमडी नेहा गिरी पूर्व में भी स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री ए. राठौड़ के साथ विवाद को लेकर चर्चा में आ चुकी हैं। मौसमी बीमारियों की समीक्षा बैठक के दौरान दोनों अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद एमडी ने प्रमुख सचिव द्वारा बुलाई गई बैठकों में हिस्सा लेना बंद कर दिया था।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति