वॉट्सऐप पर मिलेंगे 3 नए फीचर

नई दिल्ली

WhatsApp आज के वक्त में वीडियो और वॉइस कॉलिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला सबसे पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है। वॉट्सऐप पर वीडियो कॉलिंग और मैसेजिंग को सबसे ज्यादा सिक्योर माना जाता है। वॉट्सऐप की तरफ से वीडियो और वॉइस कॉलिंग को रेकॉर्ड करने की सुविधा नहीं दी जाती है। साथ ही वॉट्सऐप की वॉइस और वीडियो कॉल एंड टू एंड इन्क्रिप्टेड होती है। मतलब वॉट्सऐप वीडियो और वॉइस कॉल लीक नहीं हो सकती है। ऐसे में वॉट्सऐप वीडियो और वॉइस कॉल को बेहद सिक्योर माना जाता है। हालांकि कुछ यूजर्स वॉट्सऐप के वीडियो और वॉइस कॉल को लेकर कुछ शिकायत दर्ज करा रहे थे। ऐसे में कंपनी ने इन फीचर्स में कुछ सुधार किये हैं।

क्या हैं नए फीचर्स?
वॉट्सऐप अपडेट को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo की रिपोर्ट की मानें, तो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध वॉट्सऐप बीटा वर्जन के एंड्रॉइड वर्जन में इन बदलावों को देखा गया है, जिससे कंफर्म होता है कि वॉट्सऐप वॉइस और वीडियो कॉल के लिए तीन नए फीचर्स को जोड़ जा रहा है। हालांकि अभी यह सुविधाएं बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं।

वॉट्सऐप म्यूट बटन
वॉट्सऐप की ओर से म्यूट बटन फीचर पेश किया जा रहा है, जो इनकमिंग वॉइस कॉल नोटिफिकेशन को साइलेंट करने की सुविधा देता है। यानी अब यूजर्स कॉल उठाते समय अपना माइक्रोफोन म्यूट रख सकेंगे। यह फीचर गैरजरूरी कॉल को रोकने की सुविधा देता है। मतलब अगर आप किसी की कॉल को वॉइस और वीडियो कॉल नहीं उठाना चाहते हैं, तो यह फीचर काफी मददगार साबित होगा।

वॉट्सऐप कैमरा फीचर
वॉट्सऐप की ओर से वीडियो कॉलिंग के लिए नया फीचर पेश किया जाएगा। नए अपडेट के साथ यूजर्स वीडियो कॉल उठाने से पहले अपनी वीडियो बंद कर सकेंगे, जिससे यह प्रक्रिया आसान हो जाएगी। पहले कॉल उठाने के बाद कैमरा ऑफ करना पड़ता था। हालांकि नया फीचर यूजर के लिए काफी सुविधाजनक हो सकता है।

वॉट्सऐप इमोजी फीचर
वॉट्सआप की ओर से इमोजी फीचर को पेश किया जा रहा है। वॉट्सऐप जल्द ही वीडियो कॉल के दौरान इमोजी रिएक्शन फीचर लाने की योजना बना रहा है, जिससे यूजर्स चैट करते हुए अपने एक्सपीरिएंस को रियल-टाइम में पेश कर सकेंगे।

वॉट्सऐप के नए फीचर्स
वॉट्सऐप आज दुनिया का सबसे लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप बन चुका है, जो चैटिंग, वॉइस कॉल और वीडियो कॉल के लिए अहम है। आज के वक्त में करीब 3.5 बिलियन यूजर्स का इस्तेमाल किया जाता है। साल 2025 के पहले तीन माह में ही वॉट्सऐप ने कई नए फीचर्स पेश किए हैं।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति