उज्जैन में बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, धुआं उठते ही मचा कोहराम

उज्जैन
मध्य प्रदेश के उज्जैन से बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना सामने आई है। यहां ट्रेन के जनरेटर डिब्बे में आग लग गई और धुआं उठते ही कोहराम मच गया। आग लगने की खबर फैलते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर रेलवे के कर्मचारियों के साथ मिलकर पावर कोच में लगी आग को बुझाने में मदद की। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है और ट्रेन को आगे की तरफ रवाना कर दिया गया है।

ट्रेन में पावर कोच के जेनरेटर डिब्बे में शाम 5 बजाकर 30 मिनिट पर तराना रोड स्टेशन से पहले आग लग गई। इस दौरान ट्रेन काली सिंध नदी के ब्रिज के ऊपर से गुजर रही थी। ट्रेन के जेनरेटर डब्बे में धुआं उठने के साथ पटाखे फूटने जैसी आवाज आने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन में आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुच गए। ग्रामीणों ने रेलवे के कर्मचारियों के साथ मिलकर पावर कोच में लगी आग को बुझाने के लिए पानी और अन्य साधनों को जुटाने का प्रयास किया।

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बीकानेर-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20846) की ‘पावर कार’ में तराना और ताजपुर स्टेशनों के बीच शाम पांच बजे के आस-पास आग लग गयी थी। अधिकारी के मुताबिक यात्री ट्रेन की ‘पावर कार’ में लगी आग पर काबू पा लिया गया और मरम्मत के बाद रेलगाड़ी को शाम साढ़े छह बजे अपनी मंजिल के लिए रवाना कर दिया गया है।

मीना ने बताया कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। इसके साथ ही आग लगने की वजह अब तक सामने नहीं आई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी इस घटना के कारण की जांच में जुटे हुए हैं। ट्रेन के आग लगे वाले डिब्बे को ट्रेन से अलग कर दिया गया था। इसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया था।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति