दमोह में 7 की मौत मामले की होगी इन्क्वायरी, जांच दल गठित करने का ऐलान, एनएचआरसी का बड़ा फैसला

दमोह
मध्य प्रदेश के दमोह जिले के मिशनरी अस्पताल में फर्जी हार्ट सर्जन द्वारा सर्जरी के बाद 7 लोगों की मौत हुई थी. इस घटना के बाद से दमोह में हड़कंप की स्थिति है. इस मामले को मानवाधिकार आयोग ने गंभीरता से लेते हुए जांच दल गठित करने का फैसला लिया. जांच दल तीन दिनों तक दमोह में कैंप करेगा. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर ये जानकारी दी है. कानूनगो के मुताबिक मिशनरी अस्पताल में हुई मौतों की शिकायतों को लेकर उनके द्वारा जांच दल बनाया गया है जो कि 7 से 9 अप्रैल को इस मामले की जांच करेगा.

अस्पताल के अफसरों की भूमिका की भी होगी जांच
मानवाधिकार आयोग द्वारा गठित जांच दल इस मामले में संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अस्पताल की भूमिका का भी परीक्षण भी करेगा. उन्होंने कहा है कि इस मामले से संबंधित जो भी व्यक्ति जानकारी देना चाहे वो जांच दल को दे सकता है.

नेता प्रतिपक्ष ने की निष्पक्ष जांच की मांग
इसके अलावा, इसी मामले को लेकर एमपी के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने भी सरकार से इस मामले की जुछ स्तरीय जांच की मांग की है. नेता प्रतिपक्ष सिंगार ने एक्स पर लिखा है कि रक्षक ही बन गए भक्षक. सरकार बन गई मूकदर्शक. एमपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने ट्वीट कर इस मामले की गम्भीर और निष्पक्ष जांच की मांग की है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मिशन अस्पताल का उल्लेख करते हुए लिखा है कि यहां संदिग्ध रूप से 7 मौतों की खबर आई है. यहां फर्जी डॉक्टर ने हार्ट सर्जरी की है. लापरवाही की हद तो तब हो गई जब मिशन अस्पताल ने न तो फर्जी डॉक्टर की डिग्री का सत्यापन किया, न ही पहचान की.

मरने वालों की संख्या ज्यादा होने की आशंका
उन्होंने प्रशासन को भी कटघरे में खड़ा करते हुए लिखा है कि प्रशासन ने इस मामले को गोपनीय रखने की कोशिश की है. उमंग सिंगार ने इस घटना को नरसंहार करार देते हुए आशंका जाहिर की है कि मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति