पाकिस्तान सरकार के खिलाफ बलूचिस्तान नेशनल पार्टी का 10वें दिन भी प्रदर्शन जारी

क्वेटा
पाकिस्तान की बलूचिस्तान नेशनल पार्टी (बीएनपी) का रविवार को लगातार 10वें दिन पाकिस्तान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने धमकी दी है कि अगर पार्टी प्रांतीय राजधानी के रेड जोन में मार्च करती है, तो कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बीएनपी-एम प्रमुख अख्तर मेंगल के नेतृत्व में चल रहे विरोध प्रदर्शन ने 6 अप्रैल को मस्तंग के लकपास क्षेत्र से क्वेटा पहुंचने का संकल्प लिया है। बता दें कि महरंग बलूच की रिहाई सहित उनकी मांगों को स्वीकार करने की समय सीमा शनिवार आधी रात को समाप्त हो गई थी।

पाकिस्तान  रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी पिछले 10 दिनों से बलूचिस्तान में राजनीतिक कार्यकर्ताओं के जबरन गायब होने और महरंग बलूच सहित बलूच यकजहती समिति (बीवाईसी) के नेताओं की अवैध हिरासत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है।

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने शनिवार को क्वेटा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि प्रांतीय सरकार ने बातचीत की और प्रस्ताव दिया कि बीएनपी-एम को सरियाब रोड पर शाहवानी स्टेडियम तक जाने की अनुमति दी जाएगी।

हालांकि, सरकार के इस फैसले से पार्टी सहमत नहीं है और वे रेड जोन में प्रदर्शन करना चाहती है, लेकिन सरकार ने उनके इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया और शहर के रेड जोन का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इस बीच, बीएनपी-एम ने सरकार पर आक्रामक रणनीति अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि सुरक्षा बलों ने उनके नेता मेंगल और धरना प्रदर्शन में मौजूद लोगों को घेर लिया है।

मेंगल ने एक्स पर लिखा, "हम वर्तमान में लकपास में तैनात हैं, जो पूरी तरह से सुरक्षा बलों से घिरा हुआ है। हमारे खिलाफ एक बड़ा ऑपरेशन होने वाला है। मैं सभी जिलों से अपील करता हूं कि विरोध में तुरंत सभी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दें। दुनिया को यह अन्याय देखने दें।"

उन्होंने कहा, "हम शांतिपूर्ण लेकिन दृढ़ हैं। आज जो कुछ भी होगा, इसके परिणाम, खूनखराबा, नतीजे, उसकी जिम्मेदारी पूरी तरह सरकार और स्थानीय प्रशासन पर होगी।" बीएनपी-एम का धरना मस्तंग के बाहरी इलाके लकपास क्षेत्र में जारी रहा, क्योंकि इससे पहले बीएनपी-एम नेतृत्व और प्रांतीय सरकार के बीच बातचीत के तीन दौर यूं ही खत्म हो गए थे। पार्टी ने महरंग बलूच और अन्य बलूच यकजहती समिति (बीवाईसी) नेताओं की रिहाई तक विरोध वापस लेने से इनकार कर दिया है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति