झूंसी से वाराणसी, गोरखपुर आदि के लिए मिलेंगी मेमू व दैनिक ट्रेन, झूंसी को टर्मिनल स्टेशन बनाने का प्रस्ताव

प्रयागराज
प्रयागराज शहर के पूर्व दिशा का प्रवेश द्वार कहा जाने वाले झूंसी रेलवे स्टेशन को कुंभ 2031 तक टर्मिनल स्टेशन बनाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। यहां से पूर्वोत्तर के लिए ट्रेनों चलेंगी। इसमें वाराणसी, गोरखपुर आदि के लिए दैनिक ट्रेनों, मेमू ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए प्रयागराज मंडल ने रिपोर्ट तैयारी की है। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में आने वाले झूंसी स्टेशन पास पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। उसका इस्तेमाल वाशिंग लाइन, सिक लाइन, यार्ड आदि के रूप में किया जाएगा। यानी ट्रेनों का मेंटेनेंस का कार्य भी यहीं पूरा होगा।

प्रयागराज मंडल ने तैयार कर ली है रिपोर्ट
महाकुंभ के दौरान प्रयागराज मंडल को शहर के सभी नौ रेलवे स्टेशनों पर विकास कार्यों के लिए नोडल बनाया गया था। इसी दौरान भीड़ प्रबंधन के लिए एक विशेष रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसमें संस्तुति के साथ यह सलाह दी गई रामबाग के सापेक्ष झूंसी में बहुत अधिक रेलवे की जमीन है। जिससे टर्मिनल स्टेशन के रूप में इसे स्थापित किया जा सकता है।  महाकुंभ के दौरान झूंसी ही एक मात्र ऐसा स्टेशन था, जहां यात्रियों को दोनों ओर से प्रवेश व निकास की सुविधा उपलब्ध थी। अब टर्मिनल स्टेशन बनने से कुंभ जैसे आयोजन के दौरान यह स्टेशन भीड़ प्रबंधन में कारगर कदम होगा।

2031 तक स्टेशन को टर्मिनल स्टेशन बनाने का है प्रस्ताव
2031 कुंभ व 2037 महाकुंभ में भीड़ प्रबंधन के लिए यह प्रस्ताव को प्रयागराज मंडल द्वारा रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा। अगर इसे बोर्ड से हरी झंडी मिलती है तो निर्माण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। रामबाग स्टेशन आगे भी चलता रहेगा और लंबी दूरी वाली ट्रेनें यहां से संचालित होती रहेंगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति