शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया, गुजरात ने हैदराबाद को 7 विकेट से रौंदा

हैदराबाद

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-19 में गुजरात टाइटन्स (GT) ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रनों का लक्ष्य रखा था. जिसे गुजरात ने 17वें ओवर में चेज कर लिया. गुजरात की जीत के हीरो मोहम्मद सिराज और शुभमन गिल रहे. सिराज ने 4 विकेट झटककर हैदराबाद की कमर तोड़ दी तो वहीं गिल ने नाबाद 61 रनों की पारी खेली.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने हैदराबाद की सबसे मजबूत कड़ी माने जाने वाले ट्रेविस हेड को आउट किया. हेड 8 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद 5वें ही ओवर में अभिषेक शर्मा भी आउट हो गए. उनके बल्ले से केवल 18 रन निकले. ईशान किशन से आज बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वो भी केवल 17 रन बनाकर 8वें ओवर में चलते बने. इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने कुछ अच्छे शॉट लगाए लेकिन 14वें ओवर में ही वो अपना विकेट गंवा बैठे. अगले ही ओवर में नीतीश रेड्डी भी चलते बने. हालांकि, आखिर में पैट कमिंस ने कुछ अच्छे शॉट खेले जिसके दम पर 20 ओवर में हैदराबाद की टीम 8 विकेट खोकर 152 रन ही बना सकी.

ऐसी रही गुजरात की पारी

153 रनों के जवाब में उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही. तीसरे ही ओवर में साई सुदर्शन आउट हो गए. इसके बाद अगले ही ओवर में बटलर भी चलते बने. बटलर अपना खाता भी नहीं खोल सके. हालांकि, इसके बाद वाशिंगटन सुंदर और शुभमन गिल के बीच कमाल की साझेदारी हुई. गिल ने शानदार फिफ्टी जड़ी जबकि सुंदर 49 रन पर आउट हुए. इसके बाद रदरफोर्ड ने भी कुछ कमाल के शॉट लगाए. इसकी बदौलत गुजरात ने 17वें ओवर में ही 153 रनों को चेज कर लिया.

अब जानिए अंक तालिका का हाल

गुजरात ने इस सीजन अबतक 4 मैच खेले हैं. इसमें से 3 में उसे जीत हासिल हुई है. 6 अंकों के साथ गुजरात दूसरे नंबर पर है. पहले नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है, जिसने अपने 3 के 3 मैच जीते हैं. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन की शुरुआत धमाकेदार जीत के साथ की थी. लेकिन उसके बाद उसे लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. 2 अंकों के साथ हैदराबाद सबसे नीचे है.

सिराज ने किया कमाल

इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन खर्च करके 4 विकेट चटकाए. सिराज ने अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, अनिकेत वर्मा और सिमरजीत सिंह को पवेलियन भेजकर हैदराबाद की बल्लेबाजी ही ध्वस्त कर दी.

वाशिंगटन सुंदर के कैच आउट होने पर छिड़ा विवाद

लेकिन इस मैच में एक कैच आउट को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. दरअसल, वो विकेट वाशिंगटन सुंदर का था. ये विकेट ऐसे समय पर गिरा जब सुंदर 49 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे.

जानें क्या है पूरा मामला

153 रनों के जवाब में उतरी गुजरात की शुरुआत भले ही अच्छी न रही हो. लेकिन सुंदर और गिल ने कमाल की साझेदारी की. सुंदर जब 49 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे उस वक्त 14वां ओवर चल रहा था. शमी के इस ओवर की पहली ही गेंद पर सुंदर ने हवाई शॉट खेला. गेंद अनिकेत के पास गई. उन्होंने कैच पकड़ा. लेकिन वीडियो में ऐसा लगा जैसे गेंद जमीन पर पहले टकराई हो. हालांकि, थर्ड अंपायर ने सुंदर को आउट दिया. इससे डगआउट में बैठे खिलाड़ियों समेत कप्तान गिल भी गुस्से में दिखे.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति