SP नेता विनय शंकर तिवारी के ठिकानों पर ED रेड, बैंक लोन घोटाले में CBI भी कर रही जांच

लखनऊ
यूपी में समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी की फर्म गंगोत्री एंटरप्राइजेज के दफ्तरों पर ED ने छापेमारी की है. लखनऊ, गोरखपुर और मुंबई में गंगोत्री इंटरप्राइजेज के दफ्तरों पर ये छापेमारी की गई है. 1500 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में सीबीआई जांच पहले से ही चल रही है. अब ED ने भी PMLA एक्ट में केस दर्ज किया है.

आपको बता दें कि बसपा से विधायक रहते हुए दिवंगत बाहुबली नेता हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर तिवारी ने गंगोत्री इंटरप्राइजेज के नाम पर कई बैंकों से लोन लिया था. बैंक ऑफ़ इंडिया के क्लस्टर में लोन देने वाले बैंक ने शिकायत की थी, जिसके बाद सीबीआई ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी. वहीं, अब ईडी ने भी मनी लांड्रिंग एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस क्रम में कई जगहों पर छापेमारी की गई. पूरा मामला बैंक के लोन को दूसरी जगह निवेश कर हड़पने का है.

बताया जा रहा है कि विनय शंकर तिवारी ईडी की कई नोटिस के बाद भी बयान के लिए पेश नहीं हो रहे थे. जिसके बाद सोमवार तड़के ईडी की दर्जन भर टीमों ने तिवारी के तमाम ठिकानों पर छापेमारी की. करीब 4 घंटे टीम ने जांच-पड़ताल की और जानकारी जुटाई.

मालूम हो कि विनय साल 1985 से लेकर 2007 तक विधायक और अलग-अलग सरकारों में मंत्री रहे बाहुबली हरिशंकर तिवारी के बेटे हैं. एक समय तिवारी की पूरे पूर्वांचल में तूती बोलती थी. लेकिन समय के साथ निजाम बदला तो तिवारी परिवार का रसूख भी मंद पड़ता गया. फिलहाल, तिवारी परिवार और यूपी सरकार से अदावत जगजाहिर है. कई मौकों पर विनय तिवारी सरकार के मुखिया पर हमलावर रहे हैं.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति