शुद्ध और प्रवाहमयी भाषा का करें विकास, यह कौशल दिलाएगा सफलता

बड़वानी
भाषा वह माध्यम है, जिसके द्वारा हम स्वयं को अभिव्यक्त करते हैं. यह अभिव्यक्ति लिखित और मौखिक दोनों तरह की हो सकती है। हमारे द्वारा प्रयुक्त भाषा शुद्ध और प्रभावी होना चाहिए. हमारी भाषाई प्रस्तुति में एक आकर्षक प्रवाह बनना चाहिए. इसके लिए निरंतर अभ्यास की आवश्यकता है. उच्च कोटि के साहित्य का नियमित स्वाध्याय हमारी भाषा को परिष्कृत करने में बहुत सहयोगी सिद्ध होता है. युवाओं द्वारा वर्तनीगत अशुद्धियाँ बहुत अधिक की जाती है, जिसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है.

वाल्मीकि, अतिशयोक्ति, उज्ज्वल, संन्यास, अभयारण्य, सशक्तीकरण, पुनर्स्थापना, आशीर्वाद, दवाइयां जैसे अनेक शब्दों को प्रायः गलत लिखा जाता है। आप सभी इस पर ध्यान दीजिये. हर शब्द को प्रयत्नपूर्वक सीखिए और फिर लिखिए. भाषाई कौशल आपकी सफलता की आधारशिला बनेगा. एक शिक्षक, प्रोफ़ेसर, अधिवक्ता, पत्रकार, सम्पादक, लेखक, राजनीतिज्ञ, वक्ता आदि के रूप में सफलता में भाषा की बहुत बड़ी भूमिका होती है. लोक सेवा आयोग और संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में सफलता में भाषा का योगदान होता है. ये बातें प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी के स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित परिचर्चा में करियर काउंसलर डॉ. मधुसूदन चौबे ने कहीं. उन्होंने ऐसे अनके शब्दों का उदाहरण दिया, जो प्रायः अशुद्ध लिखे जाते हैं. डॉ. वीणा सत्य के मार्गदर्शन में आयोजन हुआ.संचालन वर्षा मुजाल्दे ने किया. विकास सेनानी एवं कन्हैया फूलमाली ने सहयोग दिया.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति