साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं

बिलासपुर
कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में आज मांग और शिकायतों से संबंधित आवेदन मिले। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।

     साप्ताहिक जनदर्शन में आज मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंचायत जुहली के ग्रामीणों ने उप स्वास्थ्य केन्द्र में होने वाली समस्याओं के संबंध में कलेक्टर को आवेदन दिया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केन्द्र में बाउन्ड्रीवाल, पानी, साफ-सफाई जैसी समस्याओं की जानकारी दी। कलेक्टर ने आवेदन स्वास्थ्य विभाग को सौंपते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। वार्ड क्रमांक 58 भक्त कर्मा नगर खमतराई के निवासियों ने वार्ड में सड़क निर्माण एवं मरम्मत कराने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। इस मामले को नगर निगम आयुक्त देखेंगे।

     विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम दैजा निवासी श्री मनोज कुमार दुबे ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत कलेक्टर से की। उन्होंने बताया कि अवैध कब्जा करने से उन्हें अपने खेतों में आने-जाने में परेशानी हो रही है क्योंकि वहां तक पहुंच मार्ग बंद कर दिया गया है। इस मामले को एसडीएम तखतपुर देखेंगे। विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम पंचायत पाली के ग्रामीणों ने शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत की। जरहाभाठा निवासी श्रीमती झरना गिड़वानी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने आवेदन दिया गया। ग्राम पेंडरवा निवासी प्रदीप कुमार ने जल संसाधन विभाग द्वारा नहर निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन की मुआवजा राशि दिलाने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। इस मामले को जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता देखेंगे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति