मनीषा रानी ने रोहित शेट्टी के लिए सुनाया ऐसा हिप हॉप रैप, सुनकर लोटपोट ही नहीं, सीट से पलट गए कई

मुंबई

मनीषा रानी एक बार फिर अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत रही हैं। इस बार न तो वो कॉमेडी कर रहीं और न ही डांस, दरअसल उन्होंने 'हिप हॉप इंडिया सीजन 2' पर अपना ऐसा रैप सुनाया जिसे सुनकर वहां हर कोई लोटपोट हो गया। इतना ही नहीं, मनीषा का साथ देने के लिए रैप म्यूजिक पर नजर आईं मलाइका अरोड़ा।

डांस रियलिटी शो 'हिप हॉप इंडिया सीजन 2' में रेमो डिसूजा और मलायका अरोड़ा जज की कुर्सी पर नजर आ रहे हैं। इस बार इस शो के गेस्ट बने रोहित शेट्टी और मनीषा ने खास उनके लिए एक ऐसा रैप तैयार किया, जिसे सुनकर सभी अपनी-अपनी सीट से उठ खड़े हुए और सबने खूब ठहाके लगाए।

हिप-हॉप डांस रियलिटी शो को होस्ट कर रहीं मनीषा

अमेज़ॅन एमएक्स प्लेयर पर भारत का पहला हिप-हॉप डांस रियलिटी शो को होस्ट करने वाली मनीषा ने। पहले मनीषा ने रैप सुनाया और फिर म्यूजिक सही नहीं बताकर इसे स्लो चलाने को कहा। इसपर मलाइका उठ खड़ी हुईं और कहा- मैं तुम्हारे लिए जाती हूं वहां पर और मैं बजाती हूं। इसके बाद वो गाना शुरू करती हैं-

आरा हिले छपरा हिले, दूर-दूर के लड़का हिले
एक अदा हमरी ये जालिम, कश्मीर से कलकत्ता हिले
हिले न शेट्टी जी के दिल का ये कमरा
कोई सिंघम से संगम कराय दियो हमका

सोशल मीडिया पर खूब हो रही मनीषा की तारीफ
मनीषा के इस रैप को सुनकर जहां कई लोग बैठे-बैठे पलट गए, वहीं कुछ अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे। सोशल मीडिया पर भी मनीषा के इस रैप की जमकर तारीफ हो रही है। एक ने कहा- ये DJ वाले बाबू ने ठीक से नहीं बजाया, DJ आपने मस्त गाया है। लोग मनीषा की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति