लखनऊ के ‘नवाबों’ से आज भिड़ेंगे कोलकाता के ‘नाइट राइडर्स’, पंत पर होंगी नजरें

कोलकाता
आज आईपीएल 2025 में डबल हेडर है। दिन में कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस लखनऊ सुपर जायंट्स टक्कर होगी। यह मौजूदा सीजन का 21वां मैच है, जो कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा। केकेआर और एलएसजी की भिड़ंत पहले 6 अप्रैल को होनी थी लेकिन राम नवमी के चलते इसे 8 अप्रैल के लिए रिशेड्यूल कर दिया गया। केकेआर ने अब तक चार मैचों में से दो जीते और दो गंवाए हैं। अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व वाली टीम अंक तालिका में पांचवें पायदान पर है। कोलकाता ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को धूल चटाई थी। वहीं, ऋषभ पंत की कप्तानी वाली एलएसजी दो जीत और दो हार के बाद छठे पायदान पर है। लखनऊ ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को हराया। एलएसजी के लिए पंत और डेविड मिलर की लगातार खराब फॉर्म चिंता का विषय है। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी पंत ने चार पारियों में महज 19 रन बनाए हैं। मंगलवार को एक बारि फिर पंत पर सबकी नजरें होंगी।

लखनऊ सुपर जायंट्स स्क्वॉड
ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन,आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिगवेश सिंह राठी, आकाश दीप, आर्यन जुयाल, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, आवेश खान, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मणिमारन सिद्धार्थ, आकाश महाराज सिंह, मयंक यादव, शमर जोसेफ, अर्शिन कुलकर्णी, युवराज चौधरी, आरएस हैंगर, हिम्मत सिंह।

कोलकाता नाइट राइडर्स स्क्वॉड
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, स्पेंसर जॉनसन, रहमानुल्लाह गुरबाज, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, लवनिथ सिसौदिया, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, एनरिक नॉर्टजे, मयंक मारकंडे, चेतन सकारिया।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति