तहसील का बाबू चार हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया, इसलिए मांगी थी घूस

सागर

सागर में मंगलवार के दिन सागर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने जिले की जैसीनगर तहसील के सेमाढाना सर्किल के बाबू रमेश आठिया को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। लोकायुक्त ने आरोपी बाबू पर वैधानिक कार्रवाई की है।

लोकायुक्त टीम के इंस्पेक्टर केपीएस बैन ने जानकारी देते हुए बताया कि चार अप्रैल को आवेदक हरिराम यादव पिता प्राण सिंह यादव 65 साल निवासी सिंगारमुंडी ने एक आवेदन लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के यहां दिया था। इसमें उसने बताया था कि उन्होंने अपनी जमीन का बंटवारा अपने बच्चों के नाम कर दिया है, जिसका नामांतरण होना है। नामांतरण का आवेदन तहसील कार्यालय में लगा चुका हूं, जिसमें तहसील कार्यालय का बाबू रमेश आठिया से मिलने पर उन्होंने बटवारानामा और आदेश बनाने की एवज में 5000 की डिमांड की, जिसमें एक हजार दे चुका है।

किसान के आवेदन के आधार पर लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत का सत्यापन कराया और किसान द्वारा आवेदन में दी गई जानकारी सही पाई गई तो आज मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे आवेदक हरिराम को 4000 की रकम लेकर बाबू को देने भेजा। जहां बाबू अपने कार्यालय की टेबल पर ही 4000 रुपये लेते हुए रंग हाथों पकड़ा गया। लोकायुक्त टीम ने आरोपी बाबू पर वैधानिक धाराओं में कार्रवाई की है। लोकायुक्त टीम में निरीक्षक केपीएस बैन, अभिषेक वर्मा, प्रधान आरक्षक अजय क्षेत्री, आरक्षक अरविंद नायक संतोष गोस्वामी राघवेंद्र ठाकुर गोल्डी पासी शामिल रहे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति